PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

विजय दीनानाथ चौहान के बगल में बैठा यह बच्चा आज है सुपरस्टार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी खुद को फिट एंड एक्टिव रखते हैं। अमिताभ बच्चन जितना काम में व्यस्त रहते हैं उतना ही वह सोशल मीडिया पर भी व्यस्त रहते हैं। अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो कौन बनेगा करोड़पति को लेकर हर दिन सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। इन दिनों अभिनेता लगातार पुराने दिनों की थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर पुराने दिनों की यादों को ताजा कर रहे हैं।

महानायक को लगता है कि जो समय वह बिता चुके हैं वह बहुत अच्छे थे। बिग बी ने पहले तो अपनी सुपरहिट फिल्म ‘याराना’ (Yarana) के गाने के न्यूयॉर्क में किए गए लाइव शो की फोटोज का कोलॉज शेयर कर उस जमाने को याद किया और इसके चंद घंटों बाद ही अपनी नौजवानी की फोटो शेयर कर डाली अब हाल ही में अमिताभ ने अपनी एक फिल्म के सेट से एक पुरानी फोटो शेयर की है। जिसमें वह और मिथुन एक बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर कौन है यह बच्चा...

यह भी पढ़ें- जब दिल्ली की लड़की ने सबके सामने सलमान खान को मार दिया था थप्पड़, जानिए क्या था पूरा मामला

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से ये खास थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर किसी पुरानी फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। तस्वीर में अमिताभ बच्चन के साथ सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती मौजूद हैं। अब आप सोच रहे होगे कि यह बच्चा कौन है तो हम आपको बता दें कि यह बच्चा कोई और नहीं बल्कि जूनियर बच्चन है। अभिनेता अभिषेक बच्चन उन दिनों अपने पिता के साथ अग्नीपथ के सेट पर मौजूद थे। यह फोटो साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा हैं कि विजय दीनानाथ चौहान डिस्को डांसर और बॉब विश्वास।

आपको बता दें बॉब बिस्वास फिल्म में अभिषेक बच्चन के किरदार को खूब सराहा जा रहा है। यहां तक कि खुद अमिताभ बच्चन इस फिल्म में अभिषेक के काम की सराहना कर चुके हैं। और वे सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म के प्रमोशन का भी कोई मौका नहीं छोड़ रहे। बता दें कि फिल्म ‘बॉब विश्वास' में जूनियर बच्चन एक किलर की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह, अभिषेक के साथ नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- इस एक्टर ने पाकिस्तान से आकर बॉलीवुड में मचा दिया था तहलका



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q80o1n
विजय दीनानाथ चौहान के बगल में बैठा यह बच्चा आज है सुपरस्टार विजय दीनानाथ चौहान के बगल में बैठा यह बच्चा आज है सुपरस्टार Reviewed by All SONG LYRICS on December 17, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.