PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने ने बताए बदहजमी और खट्टी डकार से बचने के उपाए

नई दिल्ली: हमारे शरीर में आए दिन कोई न कोई समस्या होती रहती है। इसी में से एक है गर्ड या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी)। यह एक दीर्घकालिक पाचन संबंधी रोग है। यह तब होता है जब पेट के पदार्थ विपरीत दिशा में वापस आहार नली (गले में) में चले जाते हैं और बेचैनी उत्पन्न करते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्राराम नेने ने इस बीमारी के लक्षण और उपायों को लेकर जानकारी दी है। .उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका एक वीडियो शेयर पोस्ट किया है।

1. भोजन के बाद छाती में जलन होना।
2. मुंह का स्वाद खट्टा होना।
3. मुंह से बदबू आना।
4. जी मिचलाना और उल्टी आना।
5. निगलने में कठिनाई (डिस्फागिया)।
6. गले में खराश होना।
7. भोजन या खट्टे तरल का उलटी के साथ बाहर आ जाना।

डॉक्टर को कब दिखाएं

यदि आपको सीने में दर्द होता है और अन्य संकेत लक्षण महसूस होते हैं, जैसे कि सांस लेने में तकलीफ़ या जबड़े या बांह में दर्द- तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत है। यदि आप प्रति सप्ताह दो बार से अधिक सीने की जलन की ओवर-द-काउंटर दवाएं लेते हैं, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें। अगर आप स्थिति को नजरअंदाज करते हैं तो आपके एसोफैगस को नुकसान हो सकता है और इसके अलावा अस्थमा, कैंसर, जैसी समस्या भी पैदा हो सकती हैं।

एडिसिटी से तुरंत मिलेगी राहत
डॉक्टर नेने ने एडिसिटी में कारगर उपायों के बारे में बताया है।

ऐसे करें बचाव

1. टाइट कपड़े पहनने से बचें।
2. भोजन की मात्रा को कम कर दें।
3. भोजन करने के कम से कम 2 से 3 घंटे तक न सोएं।
4. भोजन को हमेशा धीरे-धीरे अच्छी तरह चबाकर खाएं।
5. धूम्रपान छोड़ दें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VeeJhp
माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने ने बताए बदहजमी और खट्टी डकार से बचने के उपाए माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने ने बताए बदहजमी और खट्टी डकार से बचने के उपाए Reviewed by All SONG LYRICS on September 04, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.