PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

कई बार जेल जा चुके हैं मीका सिंह, विवादों से रहा है गहरा नाता

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सिंगर मीका सिंह आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 10 जून, 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। मीका सिंह अब तक कई हिट गाने गाए हैं। बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री में वह एक बड़ा नाम है। लेकिन प्रोफेशनल लाइफ के अलावा मीका सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। उनका नाम विवादों में काफी रहा।

राखी सावंत को किया जबरन किस
मीका सिंह बॉलीवुड के दंबग सलमान खान से लेकर शाहरुख खान के लिए गाने गा चुके हैं। वह सिंगर दलेर मेहंदी के छोटे भाई हैं। मीका सिंह का असली नाम अमरीक सिंह हैं। उन्होंने महज 8 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। लेकिन गानों से ज्यादा उनका विवादों से नाता रहा है। 14 साल पहले मीका सिंह ने अपने जन्मदिन की पार्टी में राखी सावंत को जबरन किस कर लिया था। जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद राखी ने मीका पर छेड़छाड़ का केस किया था। काफी वक्त तक ये मामला मीडिया में बना रहा था।

ये भी पढ़ें: क्या दूसरी बार मां बनने जा रही हैं सपना चौधरी?

mika_singh.jpg

हिट एंड रन का हुआ केस
मीका सिंह पर हिट एंड रन का भी केस हुआ था। मीका पर आरोप था कि उनकी गाड़ी से ऑटो को टक्कर लगी थी। इस हादसे में ऑटो में सवार लोग घायल हो गए थे। ऐसे में मीका सिंह ने ये दलील दी थी कि वो गाड़ी नहीं चला रहे थे। इसी तरह मीका पर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। उन पर एक मॉडल ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। साल 2018 में 17 साल की ब्राजीलियन मॉडल ने मीका पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। मीका पर आरोप लगा था कि उन्होंने मॉडल को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजी थीं। उनके खिलाफ दुबई में केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था। इसके अलावा, एक बार लाइव कंसर्ट में मीका ने एक डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि डॉक्टर ने उनसे बद्तमीजी करने की कोशिश की थी। जिसके बाद उन्होंने आपा खो दिया। इस मामले में भी मीका के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी।

ये भी पढ़ें: OMG! राखी सावंत ने बाबा रामदेव को कोरोना वायरस की तरह बताया

बिपाशा को लेकर दिया विवादित बयान
साथ ही, मीका पर कस्टम चोरी का भी आरोप लग चुका है। जिसके तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। एक बार मीका सिंह कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। यहां से उन्होंने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें वह बिपाशा के साथ नजर आए थे। फोटो में मीका के गाल पर लिपस्टिक के निशान बने हुए थे। इस पर उन्होंने कहा था कि बिपाशा ने उन्हें किस किया है। हालांकि, इस पर भी उन्हें सफाई देनी पड़ी और उन्होंने कहा कि उनकी दादी ने उन्हें किस किया था। बता दें कि इन दिनों मीका सिंह की कमाल आर खान के साथ लड़ाई चल रही है। केआरके ने मीका को लुक्खा सिंगर बताया। जिसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3waitxV
कई बार जेल जा चुके हैं मीका सिंह, विवादों से रहा है गहरा नाता कई बार जेल जा चुके हैं मीका सिंह, विवादों से रहा है गहरा नाता Reviewed by All SONG LYRICS on June 10, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.