PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

कोरोनावायरस से दुनिया को बचाने के लिए मलाइका ने मांगी भगवान से दुआ

नई दिल्ली। कोरोनावायरस की वजह से देश की हालत से बद से बदत्तर होती जा रही है। कोरोना बड़ी ही तेजी से फैलता जा रहा है। महज 24 घंटे में 3 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वहीं अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी के कारण कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में आम से लेकर खास तक सभी इन हालतों को देखते हुए काफी चिंतित हैं और हालत जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे इसके लिए भगवान से दुआ कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह भगवान का शुक्रिया अदा करती हुईं दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

Coronavirus

मलाइका अरोड़ा का इंस्टाग्राम पर पोस्ट

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने फैंस को गुड मॉर्निंग विश करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा गया है कि "डियर भगवान आज की सुबह उठना आपकी तरफ एक खूबसूरत देन है। कृपा करके प्यार की शिल्ड लगा दो, जिससे हमारा परिवार, समाज, हमारा देश और बाकी सभी इसमें कवर हो जाए। हम सभी को इस प्यार की शिल्ड में कवर कर और हमें सुरक्षा प्रदान करो। अमीन।" पोस्ट को शेयर करते हुए मलाइका ने दोनों हाथ जोड़ने का इमोजी बनाया है।

Malaika Arora Instagram Post

बढ़ते जा रहे हैं कोरोना के मामले

बीते दिन यानी कि बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 24638 मामले आए हैं। वहीं दिल्ली स्वास्थ्य विभाग रात के करीब साढ़े 10 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 249 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि शहर में अब तर 9,30,179 लोग महामारी से संक्रमित हैं और 12,887 मरीजों की मौत हो चुकी है। साथ ही शहर के कई अस्पतालों ने मंगलवार और बुधवार को ऑक्सीजन की कमी की शिकायत की। इसके बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया है।

लोगों को फिट रहना का बताती हैं मंत्रा

वैसे को मलाइका अपनी ग्लैमरस और फिट बॉडी के जानी जाती हैं। 47 साल की मलाइका आज भी पूरी तरह से फिट हैं। अक्सर उन्हें अपने फैंस को भी हेल्थ टिप्स देते हुए देखा गया है। साथ ही मलाइका योगा करते हुए भी कई वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। जिसे देख उनके फैंस उनसे काफी इम्प्रेस होते हुए दिखाई रहे हैें। बताया जाता है कि मुंबई में मलाइका का एक योगा स्टूडियो है। जिसमें कई सेलेब्स योगा सिखाने आते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ekpYul
कोरोनावायरस से दुनिया को बचाने के लिए मलाइका ने मांगी भगवान से दुआ कोरोनावायरस से दुनिया को बचाने के लिए मलाइका ने मांगी भगवान से दुआ Reviewed by All SONG LYRICS on April 22, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.