PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

ऐश्वर्या राय से अभिषेक बच्चन की ऐसे हुई थी पहली मुलाकात, प्रोडक्शन बॉय के तौर पर करते थे काम

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 14 साल हो चुके हैं। दोनों बॉलीवुड के मोस्ट एडोरेबल कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों के प्यार के कई किस्से एक बार फिर से वायरल हो रहे हैं। अभिषेक ने अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए खुलासा किया था कि ऐश्वर्या के साथ उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत कैसे हुई थी। अभिषेक ने बताया कि उनका ऐश्वर्या पर बुरी तरह से क्रश था।

प्रोडक्शन बॉय हुआ करते थे अभिषेक

एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या के साथ लव स्टोरी के पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उनकी पहली बार स्विटजरलैंड में एक्ट्रेस से मुलाकात हुई थी। अभिषेक वहां रेकी करने के लिए पहुंचे थे और ऐश्वर्या बॉबी देओल के साथ एक फिल्म में काम कर रही थीं। अभिषेक फिल्म ‘मृत्युदाता’ के लिए स्विटजरलैंड रेकी करने के लिए गए थे। उस वक्त अभिषेक प्रोडक्शन बॉय के तौर पर काम किया करते थे। ऐश्वर्या फिल्म ‘और प्यार हो गया’ में बॉबी देओल के साथ काम कर रही थीं। अभिषेक और बॉबी बचपन के दोस्त थे। तब अभिषेक की पहली बार ऐश्वर्या से मुलाकात हुई थी।

अभिषेक का ऐश्वर्या पर बुरा क्रश था

इसके बाद अभिषेक ने अपनी दूसरी ही फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में ऐश्वर्या के साथ काम किया। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इसी दौरान उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। ऐश्वर्या से शादी करने से पहले अभिषेक उनके अच्छे दोस्त हुआ करते थे। जब अभिषेक से पूछा गया था कि क्या उनका ऐश्वर्या पर कभी क्रश रहा था। तो अभिषेक ने जवाब में कहा था कि किसका ऐश्वर्या राय पर क्रश नहीं रहा होगा। ऐसा मजाक मत करो। बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने गुरु, रावण, सरकार राज, उमरॉव जान, धूम 2 और कई फिल्मों में साथ काम किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gpFub0
ऐश्वर्या राय से अभिषेक बच्चन की ऐसे हुई थी पहली मुलाकात, प्रोडक्शन बॉय के तौर पर करते थे काम ऐश्वर्या राय से अभिषेक बच्चन की ऐसे हुई थी पहली मुलाकात, प्रोडक्शन बॉय के तौर पर करते थे काम Reviewed by All SONG LYRICS on April 22, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.