नई दिल्ली | बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हो लेकिन उनके फैंस और चाहने वाले लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार सुशांत को लेकर न्याय दिलाने का हैशटैग अब भी ट्रेंड करता रहता है। अब हाल ही में सुशांत को फिल्ममेकर शेखर कपूर ने याद किया है। दरअसल, सुशांत के एक फैन ने उन्हें याद करते हुए बताया कि कैसे वो और शेखर कपूर साइंस और फिलॉसफी पर बात किया करते थे। जिसके देखने के बाद खुद शेखर कपूर भी इमोशनल नजर आए।
फैन ने सुशांत को किया याद
सुशांत सिंह राजपूत के लाखों करोड़ों फैंस उन्हें हर घड़ी बहुत मिस करते हैं। ऐसे ही उनके एक फैन ने रिसेन्टली कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें सुशांत और शेखर कपूर की चैट नजर आ रही है। दोनों फिजिक्स और साइंस पर बात करते दिख रहे हैं। सुयश नाम के एक फैन ने ट्विटर पर लिखा- एक वक्त ऐसा भी था जब शेखर कपूर और सुशांत सिंह राजपूत ट्विटर पर ऐसे बात किया करते थे। फैन ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें दोनों की बातचीत नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह के अतरंगी लुक्स देखकर चकरा जाएगा आपका सिर, देखें तस्वीरें
सुशांत के साथ फिल्म बनाना चाहते थे शेखर
बता दें कि सुशांत और शेखर अक्सर ही साइंस और फिलॉसफी पर बात करना पसंद करते थे। सुशांत बॉलीवुड के उन गिने चुने एक्टर्स में से एक थे जिन्हें साइंस, स्पेस और फिजिक्स से जुड़ी चीजों को पढ़ना और उसके बारे में बात करना बेहद पसंद था। वहीं शेखर कपूर एक्टर सुशांत के साथ मिलकर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पानी पर भी काम कर रहे थे। लेकिन डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा और शेखर कपूर के बीच कुछ क्रिएटिव डिफरेंसेस के कारण इस प्रोजेक्ट पर काम बीच में ही रुक गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत इस फिल्म के ना बन पाने से बहुत दुखी हुए थे क्योंकि उन्होंने इसके लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मना कर दिया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dhiEAl


No comments: