नई दिल्ली | देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन है और ऐसे में कई इंडस्ट्रीज़ का काम भी ठप पड़ा है। जिसमें से एक टीवी और फिल्म इंडस्ट्री भी है, सभी शोज की शूटिंग बंद होने के कारण टीवी पर फिर से पुराने टीवी सीरियल्स दिखाए जा रहे हैं। हाल ही में द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) का एक प्रोमो वीडियो फिर से सामने आया है, इस शो में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पहुंची थीं। कपिल और दीपिका का ये एपिसोड एक बार फिर से आने जा रहा है। दीपिका कई सारी बाते करने के बीच ये भी बताती हैं कि पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक शख्स हैं जिससे बहुत जलते हैं।
इस वीडियो में छपाक की पूरी टीम के साथ एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल भी पहुंचती हैं और अपनी कहानी सुनाती हैं। कपिल शर्मा शो के कई पुराने एपिसोड दर्शकों को फिर से देखने को मिलेंगे। कुछ दिनों पहले खबर आई थी शो से निर्माता प्लान कर रहे हैं कि बिना ऑडियंस के इसे घर से ही शूट किया जाए। कपिल शर्मा के भी घर से शो को शूट करने की खबर सामने आई थी। अब देखना होगा कि क्या लॉकडाउन के बीच कपिल शर्मा शो का नया एपिसोड आता है या नहीं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KdAvsz


No comments: