प्रियंका चोपड़ा के बोलने पर निक जोनस फेंकने लगे बर्तन,एक्ट्रेस हुई गुस्से से लाल, वायरल हुआ लाइव वीडियो
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर से पूरी दुनिया इसके संक्रमण से बचने के प्रयास कर रही है। दुनिया की आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड और अन्य फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स लॉकडाउन का पालन बाखूबी से कर रहे है। और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से घर पर रहने की अपील भी कर रहे हैं। हर बड़े सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया की मदद से अपने फैन्स को तरह तरह के वीडियो भी पोस्ट करते हुए उन्हें अपने बारे में भी बता रहे है।
निक पर गुस्सा प्रियंका?
वायरल हो रहे वीडियो में आप वो सभी कुछ देख सकते है जो प्रियंका चोपड़ा के कैमरा में सामने आते ही ये घटनाए होने लगी। वीडियो में आप साफ देख सकते है कि प्रियका के पीछे निक रसोई से बाहर जाते नजर आ रहे हैं। और प्रियंका फैन्स से बात करने में व्यस्त हैं। जिसमें वो कुछ गंभीर बाते बताने की कोशिश कर रही है। और निक उसी समय एक कमरे में जाते हैं और बर्तन गिराने लग जाते हैं, जिसकी आवाज बहुत तेज होती है और प्रियंका बीच में बोलते हुए चुप हो जाती हैं। इसके साथ ही उनके चेहरे पर परेशानी और थोड़ा गुस्सा भी देखा जा सकता है.
अब यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैन्स इस वीडियो के खूब मजे ले रहे हैं। और अपनी अपनी प्रतिक्रियाए भी दे रहे है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34MPpQ3


No comments: