नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'बागी 3 (Baaghi 3)' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं। 17 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग के बाद 'बागी 3 (Baaghi 3)' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ था। बात करें फिल्म की शुक्रवार की कमाई की तो शुरुआती आंकड़ों को देखकर ये माना जा रहा है कि फिल्म ने 5 करोड़ रुपये की कमाई की होगी। ऐसे में देखा जाए तो फिल्म ने आठ दिनों में ने 95.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक सूचना आना अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें: Angrezi Medium Review In Hindi: दमदार एक्टिंग पर भारी पड़ी भटकी हुई कहानी
'बागी 3 (Baaghi 3)' ने पहले दिन 17.50 के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 16.03 की कमाई की। तीसरे दिन 20.30 तो चौथे दिन फिल्म ने 9.06 करोड़ का कलेक्शन किया था। पांचवें दिन 14.05 करोड़, छठे दिन 8.03 और सातवें दिन फिल्म ने 5.70की कमाई की। फिल्म की कमाई को देखकर कहा जा सकता है कि जल्द ही 'बागी 3' 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली है। एक्शन और स्टंट से सजी फिल्म 'बागी 3 (Baaghi 3)' को लेकर दर्शक काफी एक्साइटिड थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WgcrfR
Reviewed by All SONG LYRICS
on
March 13, 2020
Rating:


No comments: