PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork
Results for Bollywood

Farhan Akhtar Birthday: मां से मिले ताने और धमकियों के बाद फरहान अख्तर ने बना दी थी 'दिल चाहता है'

January 09, 2022

मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे फरहान को बॉलीवुड का ऑलराउंडर कहें तो गलत नहीं होगा। फरहान अख्तर ने महज 17 साल की उम्र में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने साल 1991 में फिल्म लम्हे में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। मगर उन्हें इंडस्ट्री में असली पहचान 2001 में मिली।

साल 2001 में उन्होंने फिल्म 'दिल चाहता है' से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। यह फिल्म कल्ट क्लासिक मानी जाती है। उन्होनें अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने जब कॉलेज खत्म कर लिया था तब वह घर पर दो साल तक बैठे रहे थे। घर पर वो केवल फिल्में देखा करते थे। इस बात से उनकी मां काफी परेशान हो गई, इस बात पर उनकी मां ने उन्हें घर से निकालने की धमकी दे डाली। इस धमकी का उनपर ऐसा असर पड़ा कि उन्होंने 'दिल चाहता है' फिल्म को डायरेक्ट किया। इसके बाद फरहान अख्तर ने साल 2004 में फिल्म ‘लक्ष्य’ का डायरेक्शन किया। ये दोनों फिल्में इतनी हिट हो गई कि फरहान की खूब तारीफ होने लगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3f1RXjg
Farhan Akhtar Birthday: मां से मिले ताने और धमकियों के बाद फरहान अख्तर ने बना दी थी 'दिल चाहता है' Farhan Akhtar Birthday: मां से मिले ताने और धमकियों के बाद फरहान अख्तर ने बना दी थी 'दिल चाहता है' Reviewed by All SONG LYRICS on January 09, 2022 Rating: 5

इंटिमेट फोटो viral होने पर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने जारी किया स्टेटमेंट

January 08, 2022

सुकेश के साथ नाम जुड़ने के बाद से जैकलीन को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में सुकेश के साथ एक्ट्रेस जैकली फर्नांडिस की कुछ पर्सनल फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को लेकर एक्ट्रेस काफी दुखी नजर आ रही हैं। फोटो लीक होने के बाद उन्होंने अपना एक स्टेटमेंट जारी किया है।

दरअसल, ठग सुकेश चंद्रशेखर पर दो सौ करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है। जिस वजह से एक्ट्रेस को ठग के साथ रिश्ता होने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, फोटो लीक होने पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा है-"इस देश ने और इस देश के लोगों ने मुझे हमेशा ढेर सारा प्यार दिया है। इसमें मीडिया से मेरे फ्रेंड्स शामिल हैं जिनसे मैंने काफी कुछ सीखा है। मैं मौजूदा समय में एक बहुत बुरे वक्त से गुजर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही इससे बाहर निकलते हुए देखेंगे। मेरी अपने मीडिया फ्रेंड्स से ये रिक्वेस्ट है कि वे मेरी प्राइवसी का खयाल रखें और मेरी पर्सनल फोटोज ऐसे सोशल मीडिया पर सर्कुलेट ना करें। आप ऐसा अपने करीबी और अजीज लोगों के साथ नहीं कर सकते. मुझे उम्मीद है कि आप ऐसा मेरे साथ भी नहीं करेंगे। मैं उम्मीद करती हूं कि न्याय की जीत होगी। शुक्रिया।"

आपको बता दें, साल 2021 में एक्ट्रेस का नाम सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा, उसके बाद से वो मुश्किलों में फंसी हुई हैं। आपको बता दें सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस पर करोड़ों रुपए लुटाए हैं। इसमें 56 लाख का घोड़ा, लाखों रुपए की ज्वेलरी की शॉपिंग और महंगी गाड़ियां उपहार में देने जैसी चीजें शामिल है। तस्वीर के लीक होने के बाद जैकलीन फर्नांडिस से रहा नहीं गया और सोशल मीडिया पर उन्होंने एक कमेंट कर प्रतिक्रिया दे दी।

यह भी पढ़े - जैकलीन फर्नांडिस को Kiss करते दिखे मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर, एक्ट्रेस की ये 'लव बाइट्स' मार्क्स फोटो हो रही वायरल

बता दें, ईडी ने जैकलीन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी भी किया था। ईडी की पूछताछ में जैकलीन फर्नांडिस ने कई चीजों का खुलासा भी किया है। वहीं ईडी ने जैकलीन फर्नांडिस को विदेश जाने से रोक रखा है। एक्ट्रेस ने ईडी से इस बारे में रिक्वेस्ट की थी कि उन्हें भारत से बाहर जाने की अनुमति दी जाए मगर ईडी ने इससे साफ तौर पर इंकार कर दिया। जैकलीने के अलावा इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का भी नाम सामने आया था। ईडी नोरा से भी पूछताछ कर चुकी है। इन दोनों के अलावा भी कई एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं, जिनसे ईडी आने वाले समय में पूछताछ कर सकती है।

यह भी पढ़े - कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी ने की बोल्डनेस की हदें पार, बिकिनी पहन शेयर की बेडरूम फोटो



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tb5364
इंटिमेट फोटो viral होने पर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने जारी किया स्टेटमेंट इंटिमेट फोटो viral होने पर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने जारी किया स्टेटमेंट Reviewed by All SONG LYRICS on January 08, 2022 Rating: 5

ट्रोलर्स ने की स्वरा भास्कर के मरने की कामना, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

January 08, 2022

इन दिनों स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को बताया कि उनको और उनके परिवार को कोरोना हो गया है, वो आइसोलेशन में हैं। इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। मगर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। यहां तक की उनके मरने की भी कामना कर रहे हैं।

हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन ट्रोलर्स से डरे बिना इन्हें करारा जवाब देती नजर आईं। सोशल मीडिया पर ही इन ट्रोलर्स को उन्होंने आड़े हाथों लिया।

दरअसल, स्वरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए। जिसमें अलग-अलग लोगों ने कई ऐसे भद्दे कमेंट्स किए है जिनका स्वरा ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने स्क्रीनशॉट में मेंशन किया था कि अचानक ही वो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी हैं। साथ ही उन्होंने कुछ यूजर्स के कमेंट्स का भी स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें उनहें गाली देते हुए एक यूजर ने लिया है कि उन्हे जल्दी इस धरती को छोड़कर नर्क में चले जाना चाहिए। ऐसे कई यूजर्स हैं जिन्होंने जो उनके मरने की कामना कर रहे हैं।

स्वरा ने पो्सट पर लिखा है,"दोस्तों अपनी दोस्तों अपनी भावनाएं काबू में रखो, मुझे कुछ हो गया तो आपकी रोजी रोटी छीन जाएगी। घर कैसे चलेगा?" स्वरा ने बड़ी शालीनता और प्यार से अपने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। उनके इस जवाब पर उनके फैंस उन्हें सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं। इस बेबाक जवाब का उनके प्रशंसक दोस्त तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें, स्वरा भास्कर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए शेयर की थी। स्वरा के साथ उनका परिवार भी इससे प्रभावित हुआ है। इस समय वह दिल्ली में अपने घर पर हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियां इस बार Covid-19 की शिकार हुई हैं।

यह भी पढ़े - कंगना रनौत ने मुंह के पास लाकर ट्रे में रखी पेस्ट्री, ट्रोलर्स बोले - "इसलिए ओमिक्रॉन की रफ्तार बढ़ रही है"
यह भी पढ़े - फिल्मों में भर-भर कर बोल्ड सीन देती है Radhika Apte, इंटीमेट सीन से नहीं करती परहेज, जानिए कौन-सी हैं वो फिल्में



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q6NNgo
ट्रोलर्स ने की स्वरा भास्कर के मरने की कामना, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब ट्रोलर्स ने की स्वरा भास्कर के मरने की कामना, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब Reviewed by All SONG LYRICS on January 08, 2022 Rating: 5

कंगना रनौत ने मुंह के पास लाकर ट्रे में रखी पेस्ट्री, ट्रोलर्स बोले - "इसलिए ओमिक्रॉन की रफ्तार बढ़ रही है"

January 07, 2022

अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत कई बार विवादों में आ जाती हैं, कभी अपने बयानों की वजह से तो कभी अपने हरकतों की वजह से। कंगना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने पोस्ट से सोशल मीडिया पर खलबली मचाती रहती हैं। इस वक्त उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसकी वजह से ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल इस वीडियो में कंगना शरारती अंदाज में पेस्ट्री खाने का पोज देती दिख रही हैं, हालांकि वो पेस्ट्री खाती नहीं हैं। कंगना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आया है और इसी वजह से लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।

हाल ही में सेलिब्रेटी फोटॉग्राफर वायरल भयानी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में कंगना किसी होटल में दिखाई दे रही हैं, जहां वह पत्रकारों को पोज दे रही होती है। वीडियो में एक वेटर ने एक ट्रे पकड़ी हुई है जिसमें केक के कई टुकड़े रखे हुए हैं। कंगना उनमें से एक टुकड़ा उठाती हैं और अपने मुंह के पास ले जाती हैं। तस्वीर क्लिक करवाने के बाद बिना खाए वो केक को फिर से उसी ट्रे में वापस रख देती हैं।

यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, इस वीडियो को कुछ लोग पंसद भी कर रहे हैं, मगर कुछ लोग अपना गुस्सा भी इस वीडियो पर दिखा रहे हैं। अब बढ़ते कोरोना मामलों के बीच कंगना अगर ऐसी हरकत करेगीं तो इसे देखकर फैंस गुस्सा तो करेंगे ही। वीडियो के कमेंट में एक यूजर ने लिखा है, 'प्लीज उसे वापस ट्रे में किसी और के खाने के लिए मत रखो।' दूसरे ने लिखा, 'शानदार, पेस्ट्री को पहले छू लिया और फिल उस पर अपनी सांस छोड़। अब उसे कोई खाएगा।' देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहा है, ऐसे में अगर सेलेब्स ही सतर्क नहीं होंगे तो आम जनता पर भी तो फर्क पड़ेगा ही।

ii_24.jpg


बात करें वर्क फ्रंट की तो कंगना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कंगना रनौत फिल्म ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स’ के साथ फिर से लौटेंगी। वहीं कंगना ‘धाकड़’ फिल्म भी ला रही हैं। इसके अलावा कंगना फिल्म ‘सीता’ में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़े - अगर आमिर खान से हार जातीं कैटरीना, तो सलमान के घर के बाहर गाना पड़ता ये गाना
यह भी पढ़े - ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहुंची आयुष्मान खुराना की 'चंडीगढ़ करे आशिकी'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qY0LfF
कंगना रनौत ने मुंह के पास लाकर ट्रे में रखी पेस्ट्री, ट्रोलर्स बोले - "इसलिए ओमिक्रॉन की रफ्तार बढ़ रही है" कंगना रनौत ने मुंह के पास लाकर ट्रे में रखी पेस्ट्री, ट्रोलर्स बोले - "इसलिए ओमिक्रॉन की रफ्तार बढ़ रही है" Reviewed by All SONG LYRICS on January 07, 2022 Rating: 5

ब्रेकअप के बाद Sushmita sen का दिल इस पाकिस्तानी सिंगर ने चुरा लिया है, जानिए कौन है वो

January 07, 2022

सुष्मिता सेन का ब्रेकअप हाल ही में हुआ है। अब एक बार फिर से उनका नाम चर्चाओं में आ रहा है। लेकिन इस बार बात ब्रेकअप नहीं बल्कि प्यार है। एक पाकिस्तानी सिंगर ने सुष्मिता सेन का दिल जीत लिया है। इसी बीच दोनों में हुई बातचीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़े- मुकेश अंबानी के घर काम करने के लिए UPSC से भी टफ एग्ज़ाम करना होगा पास, मिलती हैं लाखों में सैलरी

इस वायरल चार्ट की बात करें तो वायरल चार्ट में एक्ट्रेस ने फ़ैन्स के होश उड़ा दिए हैं। सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री अपनी छोटी बेटी अलीषा के साथ रात में लॉन्ग ड्राइव एंजॉय करते हुए नज़र आ रही है। इस वीडियो मैं ग़ौर करने वाली बात यह है कि एक्ट्रेस पाकिस्तानी गायक अभिनेता दानयाल जाफर के गाने ‘उड चलिए’ को लूप में सुन रही है।

यह भी पढ़े- भाई के साथ सम्बन्ध की चर्चा से रवीना टंडन की उड़ गई थी नींद, कहा-'रात भर रोती थी'

सुष्मिता ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और लिखा है ‘डांसिंग लाइट्स’ साथ ही लिखा है सी लिंक बेहत फेस्टिव सुंदर लग रहा है। वहीं सुष्मिता सेन के इस पोस्ट पर दानयाल का कमेन्ट आया है। दानियाल ने भी मज़ेदार कॉमेंट का रिप्लाई बेहद प्यारी तरीक़े से किया है। दानयाल ने सुष्मिता सेन को धन्यवाद भी अपने शब्दों में कहा है। दानयाल के कॉमेंट पढ़ सुष्मिता ख़ुद को रोक नहीं पाई इस पर अभिनेत्री ने रिप्लाई करते हुए अपने दिल की बात लिखी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3t5wGNV
ब्रेकअप के बाद Sushmita sen का दिल इस पाकिस्तानी सिंगर ने चुरा लिया है, जानिए कौन है वो ब्रेकअप के बाद Sushmita sen का दिल इस पाकिस्तानी सिंगर ने चुरा लिया है, जानिए कौन है वो Reviewed by All SONG LYRICS on January 07, 2022 Rating: 5

मुकेश अंबानी के घर काम करने के लिए UPSC से भी टफ एग्ज़ाम करना होगा पास, मिलती हैं लाखों में सैलरी

January 07, 2022

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति में मुकेश अंबानी का नाम आता है। मुकेश अंबानी राजा महाराजाओं वाली ज़िंदगी जीना पसंद करते हैं। आपको बता दें इस ख़ूबसूरत से घर की देख रेख करने के लिए उनके घर में 24 घंटे काम करने के लिए 600 से भी अधिक लोग मौजूद हैं। जिनकी सैलरी की बात करें तो करोड़ों में है।

ambaani.jpg

अंबानी के घर काम करने वाले लोगों की ज़िंदगी भी आम नहीं है। ये सभी लोग आलीशान ज़िंदगी जीते हैं। असम आपका भी मन होता होगा कि अंबानी के घर काम कर लेकिन केस अंबानी के वहाँ काम मिलना इतना आसान नहीं यहाँ नौकरी पाने के लिए आपको कई सारे एग्ज़ाम को क्लियर करना होगा।

ambani.jpg

ऐंटीलिया सत्ताईस मंज़िला इमारत 570 फ़ीट ऊंचा है। यहाँ एक प्राइवेट साथ भी है जिसमें सिक्योरिटी बॉडीगार्ड और बाक़ी असिस्टेंट रिलैक्स कर सकते हैं। बिल्डिंग का छठा फ़्लोर पे पार्किंग के लिए डेडिकेटेड है। जिसमें क़रीब 170 कोर्स है।

ambani_house.jpg

बात करे मुकेश अंबानी के घर में जॉब की तो मुकेश अंबानी के घर में नौकरियों नहीं मिल जाती। यह जॉब के लिए वैकेंसी निकलती है। फिर उसके बाद वैकेंसी फ़ॉर्म भरने वाले लोगों को एक लिखित टेस्ट से भी गुज़रना पड़ता है। इस टेस्ट में होटल मैनेजमेंट और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल होते हैं। जो भी इस टेस्ट में फ़ेल हो जाते हैं उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

यह भी पढ़े- भाई के साथ सम्बन्ध की चर्चा से रवीना टंडन की उड़ गई थी नींद, कहा-'रात भर रोती थी'

mukes.jpg

अंबानी के पास सैकड़ों गाडियां है। जिसके लिए अलग अलग ड्राइवर रखे गए हैं। अंबानी का ड्राइवर बनाने के लिए अलग अलग कंपनियों को ठेका दिया जाता है। इसके लिए ट्रेडर निकाला जाता है। डायवर्ट की सैलरी की बात करें तो प्रति माह दो लाख रुपया होती है। ड्राइवर से लेकर नौकर तक उनके वहाँ आलीशान ज़िंदगी जीते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3f5TsN7
मुकेश अंबानी के घर काम करने के लिए UPSC से भी टफ एग्ज़ाम करना होगा पास, मिलती हैं लाखों में सैलरी मुकेश अंबानी के घर काम करने के लिए UPSC से भी टफ एग्ज़ाम करना होगा पास, मिलती हैं लाखों में सैलरी Reviewed by All SONG LYRICS on January 07, 2022 Rating: 5

भाई के साथ सम्बन्ध की चर्चा से रवीना टंडन की उड़ गई थी नींद, कहा-'रात भर रोती थी'

January 06, 2022

बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने के बाद एक्ट्रेस रवीना टंडन ने लागातार एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया जो काफी ज्यादा चर्चाओं में रहीं, इतना ही नहीं उनके द्वारा किया गया आइटम नंबर 'टिप-टिप बरसा पानी' आज भी चर्चा में रहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी फिल्में जितनी चर्चा में रहती थी, उतना वो खुद भी चर्चा में रहती थी।

वैसे तो फिल्मी करियर के दौरान रवीना टंडन का नाम कई एक्टर्स के साथ भी जुड़ा, लेकिन एक दौर ऐसा भी आया जब उनका नाम उनके सगे भाई के साथ भी जोड़ दिया गया। जी हां, जब मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन का नाम उनके सगे भाई के साथ जोड़ा गया तो वो इस बात से बुरी तरह से आहत हो गई थीं। इस बात का खुलासा हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने किया था।

अपने इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनके फिल्मी करियर के दौरान सभी के साथ बहुत अच्छा व्यवहार रहता था, जिसकी वजह से उन्हें कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। मेरा सबके साथ अच्छे व्यवहार को मीडिया अलग तरीके से लेते थे और सबके सामने मिर्च-मसाले के साथ पेश करते थे। इस वजह से उनके साथ-साथ उनके माता-पिता भी परेशानियों के साथ दिन गुजारते थे। और एक बार तो हद तब हो गई जब उनके सगे भाई के साथ ही उनका नाम जोड़ दिया गया।

यह भी पढ़े - राजकुमार राव के नाम पर 3 करोड़ की ठगी का प्लान, एक्टर ने किया सावधान

भाई को बॉयफ्रेंड बताए जाने की खबरों से रवीना बेहद परेशान हो गई थीं। उन्होंने कहा - "मुझे अभी भी वो रातें याद हैं, जब मुझे नींद नहीं आती थी और मैं नींद के लिए रोती थी। हम इन सब चीजों के बीच जी चुके हैं। कौन बार-बार इन्हें स्पष्ट करेगा। यहां तक कि अगर आप किसी को ‘हैलो’ भी कहते हं तो भी उन्हें ऐसा लगता है कि चलो ठीक है, इसे एक चुटकी नमक के साथ बनाते हैं।"

ये बात सच है कि बॉलीवुड के स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखने में विश्वास रखते हैं, लेकिन कई बार उनकी प्राइवेसी के अलग मतलब भी निकाल लिए जाते हैं। बात करें वर्कर फ्रंट की तो रवीना ने ‘अंदाज़ अपना-अपना’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘शूल’, ‘अक्स’ और ‘दमन’ जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। हाल ही में रवीना ने ‘आरण्यक’ नाम की सीरीज़ से ओटीटी पर डेब्यू किया है।

यह भी पढ़े - रणवीर करेंगे हॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री, वीडियो शेयर कर दिया हिंट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Ggcnkg
भाई के साथ सम्बन्ध की चर्चा से रवीना टंडन की उड़ गई थी नींद, कहा-'रात भर रोती थी' भाई के साथ सम्बन्ध की चर्चा से रवीना टंडन की उड़ गई थी नींद, कहा-'रात भर रोती थी' Reviewed by All SONG LYRICS on January 06, 2022 Rating: 5

Sunny Deol की ब्लॉकबस्टर फिल्म Gadar 2 की लीक हुई कहानी

January 05, 2022

2001 में आई फिल्म की कहानी साल 1947 भारत- पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित थीं। तो वही अब खबर आ रही है कि सीक्वेल की कहानी साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के बैकग्राउंड पर होगी।

फिल्म में सनी देओल 'तारा', अमीषा पटेल 'सकीना' और उत्कर्ष शर्मा 'जीते' के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के सेट से सनी देओल और अमीषा पटेल की फोटोज वायरल हुईं थी। फिल्म गदर में सनी देओल अपनी पत्नी के लिए पाकिस्तान गए थे और बॉक्स ऑफिस हिल गया था। फिल्म गदर 2 में भी सनी देओल फिर से पाकिस्तान जाएंगे लेकिन इस बार वो दूसरी वजह के चलते सीमा पार करेंगे।

तो वहीं फिल्म 'गदर' में जीते का किरदार निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा अब बड़े हो चुके हैं और सीक्वेल में वह अपने रोल को आगे बढ़ा रहे हैं। अब देखना ये है कि दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगती है, हालांकि फिल्म कब रिलीज होगी अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है, अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2022 के सेकंड हाफ में फिल्म रिलीज हो सकती है, मगर कोरोना के कारण फिल्म रिलीज में देरी हो होने की संभावना है।

यह भी पढ़े - अमीषा पटेल ने इस शख्स से किया प्यार का इजहार, शख्स ने कर दिया शादी के लिए प्रपोज, फिर डिलीट कर दिया ट्वीट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3JXogOH
Sunny Deol की ब्लॉकबस्टर फिल्म Gadar 2 की लीक हुई कहानी Sunny Deol की ब्लॉकबस्टर फिल्म Gadar 2 की लीक हुई कहानी Reviewed by All SONG LYRICS on January 05, 2022 Rating: 5

संजय दत्त से 21 साल छोटी हैं मान्यता दत्त, ऐसै हुई थी रिश्ते की शुरूआत

January 05, 2022

बॉलीवुड का ऐसा एक्टर जिसका जीवन हमेशा नशीले पदार्थों की लत, हथियारों के मामले में जेल जाने के कारण सुर्खियों में रहा, जिसने अपनी पहली फिल्म से ही बॉलीवुड में झंडे गाड़ दिए, ऐसे अभिनेता संजय दत्त को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। संजय दत्त का नाम हमेशा विवादो से घिरा रहा है। संजय दत्त ने एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्मों में काम किया संजय दत्त का नाम कई अभिनेत्रियों सो जुड़ा, यहां तक की संजय दत्त ने 3 शादियां भी की।

जेल जाने से लेकर अफेयर्स तक संजय दत्त ने कई उतार चढ़ाव देखे। लेकिन उनकी जिंदगी में सबसे खास कोई है तो वो हैं उनकी पत्नी मान्यता दत्त। मान्यता दत्त ने बुरे वक्त में भी संजय का साथ दिया। मान्यता, संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। और मान्यता दत्ता संजय से 21 साल छोटी हैं। पहली ही नजर में मान्यता संजय दत्त को इतनी पसंद आई कि उन्होंने उनके साथ जीवन भर जीने का फैसला कर लिया। आज हम आपसे एक्टर संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता के बारे में चर्चा करेंगे।

अपने और संजय के रिश्ते पर मान्यता ने एक बार कहा था कि संजू बहुत भोले हैं। जिस वजह से लोग उनका फायदा उठा लेते हैं। लेकिन मैं संजू की लाइफ में बैरीकेट की तरह आई हूं और हर बुरी चीज को उनसे दूर रखती हूं। मान्यता दत्त की पहचान संजय दत्त की पत्नी के तौर पर है लेकिन वो एक फिल्म एक्ट्रेस और अपने पति के प्रोडक्शन कंपनी की CEO भी हैं। मान्यता, संजय दत्त के सारे पैसों से जुड़े हर काम को खुद देखती हैं। मालूम हो कि दोनों के दो जुड़वां बच्चे हैं बेटी इकरा और बेटा शहरान, जिनका जन्म 21 अक्टूबर 2010 को हुआ था।

यह भी पढ़ें-जब इस अभिनेता ने शाहरुख खान से कहा- स्‍टेज पर जाने से पहले हमेशा पैंट्स की जिप चेक कर लेना



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fb19lz
संजय दत्त से 21 साल छोटी हैं मान्यता दत्त, ऐसै हुई थी रिश्ते की शुरूआत संजय दत्त से 21 साल छोटी हैं मान्यता दत्त, ऐसै हुई थी रिश्ते की शुरूआत Reviewed by All SONG LYRICS on January 05, 2022 Rating: 5

जब मीरा राजपूत ने खोले बेडरूम सीक्रेट, पसंदीदा पोजीशन पर बोलीं- शाहिद करते हैं गाइड

January 05, 2022

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही कभी बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, मीडिया के कैमरे भी उन्हें हर तरफ फॉलो करते रहते हैं। ऐसे में मीरा क्या करती हैं, कहां जाती हैं, उनकी हर एक्टिविटी के बारे में फैंस जानना चाहते हैं। मीरा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए अपने चाहने वालों से जुड़ी रहती हैं।

कभी अपने पति शाहिद कपूर के साथ रोमांटिक वीडियो तो कभी फनी वीडियोज शेयर कर वे फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। 21 साल की उम्र में मीरा ने शाहिद कपूर से शादी कर ली थी। और तभी से मीरा आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। यहां तक की मीरा एक शो के दौरान अपने बैड रूम सीक्रेट तक शेयर कर चुकी हैं।

इस शो पर शाहिद ने बताया कि मीरा अक्सर उनके कपड़े पहन सो जाती हैं। इससे पहले करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में शाहिद ने कहा था कि मीरा अक्सर उनका कंबल उठाकर ले जाती हैं और वे ठंड में बिना कपड़ों के रह जाते हैं। इसी शो में शाहिद ने बताया कि मीरा से वह लगातार डरे हुए रहते हैं। अगर वह टॉयलेट सीट को उठाकर वापस डाउन करना भूल जाते हैं, तो मीरा उनको खूब सारा लैक्चर देती हैं। कहती हैं,’ कैसे आदमी हो तुम? क्या लोगों ने तुम्हें मैनर्स नहीं सिखाए?’

यह भी पढ़ें- जब अपने ही भाई के साथ अफेयर की अफवाहों से परेशान हो गई थी रवीना टंडन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3JHgCYq
जब मीरा राजपूत ने खोले बेडरूम सीक्रेट, पसंदीदा पोजीशन पर बोलीं- शाहिद करते हैं गाइड जब मीरा राजपूत ने खोले बेडरूम सीक्रेट, पसंदीदा पोजीशन पर बोलीं- शाहिद करते हैं गाइड Reviewed by All SONG LYRICS on January 05, 2022 Rating: 5

Bollywood : साल 2021 में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने ख़रीदी महंगी चीज़ें, दाम सुन हैरान रह जाएंगे आप

January 05, 2022

कई सेलेब्स ने ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर फ़िल्में रिलीज़ होने से काफी अच्छी कमाई की है। तो किसी ने IPL के सफ़ल आयोजन तक ने सेलेब्स की आमदनी बढ़ाने का काम किया है। चलिए आज जानते हैं कुछ भारतीय सेलेब्स(Indian Celebrities) के बारे में जिन्होंने 2021 में महंगी चीज़ें खरीद अपने सारे शोक को किया है पूरा

ajay.jpg

अजय देवगन

सुपरस्टार अजय देवगन(Ajay Devgn) का घर ‘शक्ति’ जुहू में है और उन्होंने इसके पास ही एक और आलीशान घर ख़रीदा है. उनका ये घर शक्ति से कुछ ही दूरी पर बनी Kapole Co-operative Housing Society Ltd में है. उनका ये नया घर 590 वर्ग गज में फैला है जिसकी क़ीमत भी करोड़ों रुपये में है. इस बंगले की क़ीमत लगभग 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इनका यह बंगला इनके पुराने बंगले से काफी शानदार है।इनमें इनके आराम के हर एक चीज मौजूद है।

janvi.jpg

जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड स्टार जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) ने इस साल मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट ख़रीदा है। 4,144 वर्ग फ़ीट में बना ये एक ट्रिपल एक्स हाउस है। इसकी क़ीमत 39 करोड़ रुपये है। उनका ये बंगला 14,15 और 16वें फ़्लोर पर बना है। यह बंगला जितना बड़ा है उतनी ही ज्यादा खूबसूरत भी है।

hardik.jpg

हार्दिक पांड्या

इंडियन ऑलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपने महंगी घड़ियों के कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। वह अक्सर करोड़ो की घड़ी पहन लोगों को चोका देते है।बैट और बॉल दोनों से क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने वाले इस क्रिकेटर ने इस साल Patek Philippe Nautilus Platinum 5711 घड़ी ख़रीदी जिसमें हरा पन्ना जड़ा है. वैसे तो कुछ लोग कहते हैं कि इसकी क़ीमत 5 करोड़ रुपये है, लेकिन हार्दिक पांड्या ने ट्वीट में इसकी क़ीमत 1.5 करोड़ रुपये बताई थी।उनकायहघड़ीकाफीशानदारहै।

prabhash.jpg

प्रभास

'बाहुबली' फ़ेम साउथ इंडियन स्टार प्रभास (Prabhas) इस साल शानदार Lamborghini Aventador S कार ख़रीदी है। ये कार 6 करोड़ रुपये की है। जो अब उनके गैराज की शोभा बढ़ा रही है। यह कार बेहद लग्जरी कार में आती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zoYsGd
Bollywood : साल 2021 में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने ख़रीदी महंगी चीज़ें, दाम सुन हैरान रह जाएंगे आप Bollywood : साल 2021 में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने ख़रीदी महंगी चीज़ें, दाम सुन हैरान रह जाएंगे आप Reviewed by All SONG LYRICS on January 05, 2022 Rating: 5

जब एक चॉकलेट के लिए ऋषि कपूर ने कर ली थी आपनी पहली फिल्म, नहीं ली थी फीस

January 04, 2022

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनसे जुड़े किस्से आज भी हमे उनके होने का अहसास दिलाते हैं। ऋषि कपूर ने फिल्म बॉबी से बॉलीवुड में कदम रखा था। वह 1973 में आई फिल्म में डिंपल कपाड़िया के अपोजिट नजर आए थे। इस फिल्म से ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और डिंपल कपाड़िया (dimple kapadia) स्टार बन गए थे। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) हमेशा अपनी दमदार एक्टिंग और हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते थे।

वह रोमांटिक से लेकर माफिया तक हर तरह के किरदार में नजर आ चुके हैं। ये ही नहीं उन्होंने कपूर एंड सन्स में 90 साल के बूढ़े व्यक्ति का किरदार भी निभाया था। चाहे कैसा भी किरदार हो ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपने आप को उसमें ढाल लेते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं,अपने जमाने के सुपर स्टार रहे ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने अपनी पहली फिल्म सिर्फ एक चॉकेलट के लिए कर दी थी। यानी उन्होंने अपनी पहली फिल्म में फीस के तौर पर सिर्फ एक चॉकलेट ली थी।

दरहसल किस्सा उस वक्त का है जब ऋषि कपूर को फिल्म श्री 420 में एक शॉट देना था। 1955 में आयी फिल्म "श्री 420" में ऋषि कपूर बहुत थोड़ी देर के लिए नजर आये थे। इस फिल्म के एक गाने 'प्यार हुआ इकरार हुआ' में वह दिखाई दिए थे। इस गाने में वह फिल्म के लीड एक्टर राज कपूर और एक्ट्रेस नरगिस (Nargis) के पीछे चलने वाले तीन बच्चों में शामिल थे। तब ऋषि कपूर मात्र 3 साल के थे। इस सीन में उऩ्हें अपने भाई बहनों के साथ बारिश में चलना था। लेकिन चिन्टू जी को बारिश राश नही आ रही थी और जैसे ही बारिश की बूंदें ऋषि कपूर पर पड़ती वह रोने लगते थे। इसके बाद नरगिस ने ऋषि कपूर को मनाया। फिल्म में ऋषि कपूर को इस गाने में लाने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी थी। वह किसी के भी मनाने पर इस रोल के लिए राजी नहीं हो रहे थे। नरगिस ने ऋषि कपूर से कहा कि अगर वो रोएंगे नहीं और अपनी आंखों को खुली रखेंगे तो उनको चॉकलेट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें-

नरगिस के मनाने और चॉकलेट का लालच देने पर ऋषि ने यह शॉट सही से दिया। ऋषि कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में खुद इसका खुलासा किया था। उनका कहना था कि चॉकलेट का लालच देने पर न मैं रोया और न ही मैंने आंखें बंद कीं और इस तरह मेरा पहला शॉट शूट हुआ। इस तरह फिल्म 'श्री 420' 1955 में रिलीज हुई।

आपको बता दें ऋषि कपूर ने कई सारी बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉबी, चांदनी, हिना, अमर अकबर एंथनी, सरगम, नसीब, प्रेम रोग, कुली, अग्निपथ, कपूर एंड सन्स, मुल्क, द बॉडी आदि में शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। ऋषि को 2008 में फिल्फेयर का लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। 30 अप्रैल, 2020 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

यह भी पढ़ें-



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FWoSld
जब एक चॉकलेट के लिए ऋषि कपूर ने कर ली थी आपनी पहली फिल्म, नहीं ली थी फीस जब एक चॉकलेट के लिए ऋषि कपूर ने कर ली थी आपनी पहली फिल्म, नहीं ली थी फीस Reviewed by All SONG LYRICS on January 04, 2022 Rating: 5

नशे की हालत में आर्यन खान ने एयरपोर्ट पर कर दिया पेशाब! जानें क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई

January 03, 2022

वैसे तो वो अब जेल से बाहर आ चुके हैं, लेकि फिर से वो दोबारा चर्चा का विषय बन गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर यह दावा किया जा रहा है कि ये आर्यन खान हैं। इस वीडियो में एक व्यक्ति एयरपोर्ट पर खुले में शौच करता हुआ नजर आ रहा है। नशे की हालत में दिख रहा वो व्यक्ति एयरपोर्ट पर सबके सामने पेशाब कर देता है। ऐसी हरकत के बाद में एक गार्ड उसे नीचे धकेल कर गिरा देता है और दोनों हाथ बांध देता है।

वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि, "ये है अमीर बाप का वो चरसी बेटा, जिसके जेल में बस कुछ दिन रहने पर मीडिया ने ऐसी हाय-तौबा मचाई थी जैसे देश में आपातकाल आ गया हो। अब देखिए कैसे ये ड्रग्स लेकर देश को बदनाम कर रहा है।"

ii_17.jpg


ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद 24 वर्षीय आर्यन खान खासे चर्चा में थे, अब व्हाट्सएप्प के माध्यम से और ट्विटर से भी इस तरह के दावे वायरल किए जा रहे हैं।


मगर आपको बता दें इस खबर की जब पड़ताल की गई तो पाया गया कि वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स आर्यन खान नहीं हैं। यह वीडियो 2013 में वायरल हुआ था। जब इस खबर की सच्चाई जब सामने आई तो हर कोई चौंक गया था। वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स आर्यन खान नहीं बल्कि 'द ट्विलाइट सागा' (The Twilight Saga) नाम कि फिल्म में काम करने वाले एक्टर ब्रॉन्सन पेलेटियर (Bronson Pelletier) है। जब यह हादसा हुआ था तब उनकी उम्र 35 वर्ष थी। इस घटना की पूरी जानकारी विकीपीडिया पेज पर उपल्ब्ध है। ये घटना लॉस एंजलिस एयरपोर्ट की बताई जा रही है जहां एक्टर नशे में धुत थे जिसके बाद उन्हें फ्लाइट से निकाल दिया गया। इस घटना के बाद उन्हें तब 2 साल प्रोबेशन पर भेजा गया था। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों के खिलाफ अदालत में कुछ नहीं कहा था।

इस बात से ये साफ हो गया कि वीडियो मे दिखाई दे रहा शख्स शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान नहीं है, बल्कि कनाडा के एक्टर ब्रॉन्सन पेलेटियर हैं। इस 9 साल पुराने वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

यह भी पढ़े - अजय देवगन की बेटी नीसा ने शेयर की बोल्ड सेल्फी, हो रही वायरल
यह भी पढ़े - Priyanka Chopra और Nick Jonas ने रोमांटिक अंदाज में किया नए साल का स्वागत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eKgaKR
नशे की हालत में आर्यन खान ने एयरपोर्ट पर कर दिया पेशाब! जानें क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई नशे की हालत में आर्यन खान ने एयरपोर्ट पर कर दिया पेशाब! जानें क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई Reviewed by All SONG LYRICS on January 03, 2022 Rating: 5

Priyanka Chopra और Nick Jonas ने रोमांटिक अंदाज में किया नए साल का स्वागत

January 03, 2022

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को अपने नए साल की कुछ झलकियां दीं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका और निक जोनस समुद्र के बीच यॉट पर समय बिताते दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका निक के साथ समुद्र के बीच एंजॉय करती सेलिब्रेशन मूड में नजर आ रही हैं। वाइन पीते हुए सूरज ढ़लता देखना, उनका नया साल वाकई काफी सुकून भरा गुजरता जान पड़ रहा है।

बॉलीवुड क्वीन प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल आइकन बन चुकी हैं। उनके हर अपडेट के लिए फैन उतावले रहते हैं, तो यह जानने के लिए उत्सुक तो होंगे ही कि प्रियंका का नया साल कैसा रहा। उन्होंने जिस तरह से निक जोनस के साथ अपना नया साल मनाया फैंस को बेहद पसंद आ रहा हैं। प्रियंका कितनी भी बिजी हो लेकिन अपने पति के लिए टाइम निकालना नहीं भूलतीं।

priyanaka_and_nick_on_yatch.jpg


तस्वीरों में प्रियंका और निक दोनों ने ही रेड कलर का आउटफिट पहना है। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक दोनों समंदर के बीच बोट पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रियंका पिंक मैक्सी ड्रेस में निक जोनस की गोदी में सिर रखकर लेटी हुई हैं। निक कलरफुल शर्ट पहने हुए हैं।

sunbath_of_priyanka.jpg


प्रिंयका ने एक दूसरी तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वे सनबाथ लेती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका को लुक बेहद बोल्ड लग रहा है। प्रियंका ने भागदौड़ से दूर समंदर के बीच नए साल के इस स्पेशल मूमेंट को सेलिब्रेट किया है।

priyanka_happy_new_year_spacs.jpeg


एक तस्वीर में प्रियंका ने चश्मा पहना हुआ है जिस पर हैप्पी न्यू ईयर का डिजाइन बना हुआ है।

priyanka_3.jpg


एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपने दोस्तों नताशा पूनावाला और कैवानुघ जेम्स के साथ चिल करती दिखाई दीं।

priyanak_and_jonas_sitting.jpg


एक तस्वीर में समंदर के बीच बोट पर हल्की धूप में प्रियंका निक के साथ हैं। तस्वीर ब्रेकफास्ट के टाइम की लग रही हैं। दोनों ने सनग्लास पहना हुआ हैं। प्रियंका ने पाउट बनाते हुए सेल्फी क्लिक की है तो वहीं निक भी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, परिवार और दोस्तों के लिए बहुत आभारी हूं। ये जीवन जश्न मनाने के लिए है। 2022, नववर्ष की शुभकामनाएं।


आपको बता दें, हाल ही में प्रियंका के इंस्टाग्राम से जोनस हटाने को लेकर दोनों के रिश्ते में दरार की अफवाह उड़ने लगी थी, कि शायद दोनों का तलाक होने वाला है। लेकिन प्रियंका ने इसके पीछे का रीजन सबको बताया कि उन्होंने सरनेम इसीलिए हटाया ताकि उनका ट्विटर और इंस्टाग्राम का यूजरनेम एक जैसा दिखे। उन्होंने कहा कि "मुझे नहीं पता था लोग इसका ऐसा मतलब निकाल लेंगे।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में प्रियंका द मैट्रिक्स सीरीज़ की चौथी फिल्म 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। तो वहीं बॉलीवुड फिल्म में वो आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थीं। उसके बाद उनकी कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं आई। खबर है कि जल्द ही वो फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में वो दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग इस साल शुरू होगी। इसके साथ ही प्रियंका के पास 2022 में कई प्रोजेक्ट हैं। वह अमेजन प्राइम एक्शन सीरीज़ सिटाडेल में अभिनय करेंगी। वह द एक्टिविस्ट शो में एक होस्ट के रूप में भी अभिनय करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़े - शूटिंग के दौरान कई बार मरते-मरते बचे शाहरुख
यह भी पढ़े - मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने फ्लॉन्ट की अपनी मिनी ड्रेस, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3JGGDa6
Priyanka Chopra और Nick Jonas ने रोमांटिक अंदाज में किया नए साल का स्वागत Priyanka Chopra और Nick Jonas ने रोमांटिक अंदाज में किया नए साल का स्वागत Reviewed by All SONG LYRICS on January 03, 2022 Rating: 5

फराह खान रोज मारती थीं जूही चावला को ‘थप्पड़’

January 03, 2022

ऐसा ही एक वाक्या जूही ने शेयर किया जब फिल्मों के सेट पर फराह खान से सभी लोग डरा करते थे। जूही चावला और इंडस्ट्री की जानी मानी कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खा टेलीविजन के 'जी कॉमेडी शो' में शामिल हुई थीं। जूही चावला वहां स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आई। तो वहीं फराह खान शो में ‘लाफिंग बुद्धा’ की भूमिका निभाती हुई दिखीं। दोनों ने शो में खूब मस्ती की। और जूही चावला ने फराह खान से जुड़ी कई मजेदार किस्सों का जिक्र भी किया और पुरानी यादें ताजा कीं, और बताया क्यो लोग फराह से डरते थे।

जूही ने शो में बताया -"मैंने पहले भी जी कॉमेडी शो देखा है और यह भी कि कैसे फराह सभी कॉमेडियन को को बहुत प्यार से फर्राटेदार थप्पा देती हैं, लेकिन जब हम उनके साथ काम करते थे, तो हमें लगभग रोज एक थप्पड़ मिलता था। फराह कभी-कभी सेट पर आती थीं। हर कोई कड़ी मेहनत व रिहर्सल कर रहा होता, लेकिन जो हम कर रहे होते थे उन्हें वह पसंद नहीं आता था, इसलिए पूरी यूनिट के सामने वह माइक लेतीं और चिल्लातीं थी कि, ‘ये क्या बकवास है? तुम सब क्या बकवास कर रहे हो?’ और हम डर जाते थे।"

यह भी पढ़े - सरेआम सलमान खान से बोले शाहरुख - "बड़ी चर्बी चढ़ गई है तुझको"

जूही की बातें सुनकर सभी हंसने लग जाते हैं। तभी फराह खान ने जूही की बातों पर अपनी सफाई पेश की और कहा, "उन दिनों वाकई सभी लोग बकवास कर रहे थे, वो लोग कुछ भी कर रहे थे। लेकिन हमने एक साथ कई बेहतरीन गाने किए हैं और हमने काफी मस्ती भी की है। जूही सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों और डांसर में से एक हैं, जिन्हें मैं जानती हूं और मैंने उनके साथ काम करके बहुत अच्छा समय बिताया है।"

आपको बता दें फराह खान बॉलीवुड की टॉप की कोरियोग्राफर हैं, लेकिन उन्होंने डांस की कोई ट्रेनिंग नहीं ली है। फराह माइकल जैक्सन से काफ़ी इंस्पायर्ड थीं, उन्होंने ख़ुद डांस सीखा। उन्होंने 1992 में फिल्मों को कोरियोग्राफ करना शुरू किया। उन्होंने बॉलिवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों को कोरियोग्राफ किया है। फराह ने आज तक 80 से अधिक फिल्मों में डांस कोर्योग्राफ किया है।

यह भी पढ़े - शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना ने कर दी थी अमिताभ की बेइज्जती, भड़क गई थीं जया



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zk8SXu
फराह खान रोज मारती थीं जूही चावला को ‘थप्पड़’ फराह खान रोज मारती थीं जूही चावला को ‘थप्पड़’ Reviewed by All SONG LYRICS on January 03, 2022 Rating: 5

Nora Fatehi Photos: नोरा फतेही की इन तस्वीरें को देख हैरान हो जाएंगे आप, देखने वाले कहेंगे- OMG

January 03, 2022

बॉलीवुड की डांसिंग डीवा और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) डान्स एक्टिंग से ज्यादा अपने लुक को लेको सुर्खिया बटोरती दिखती है। उनके सोशल मिडिया पर काफी अच्छो खासे फैंन फॅालोइंग है। अदाकारा के स्टाइलिश आउटफिट्स देखकर हर कोई उन्हें बस देखता ही रह जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में भी देखने को मिला, जहां लहंगे में उनका हॉट अवतार हर किसी के होश उड़ा रहा है।

हाल ही में नोरा ने एक लहंगा पहना था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। उनकी इस फोटो पर करोड़ो लाइक आए है। वह इस स्टाइलिश आउटफिट्स में बेहद ही खूबसूरत लग रही है। नोरा ने अपनी इस चोली के साथ मैचिंग लहंगा वेअर किया था। जिस पर इंट्रीकेट एंब्रॉइडरी की गई थी।

यह भी पढ़े- शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना ने कर दी थी अमिताभ की बेइज्जती, भड़क गई थीं जया

nora_fateehi.jpg

पिछले कुछ सालों में नोरा अपने स्टाइल को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। वो घर से निकलती हैं तो सुर्खियों में आ जाती हैं। चाहे उनका एयरपोर्ट लुक हो या उनका जीम लुक हो उनका हर एक लुक सुर्खिया बटोर ही लेता है।

noora_.jpg

नोरा को करोड़ो लोग पंसद करते है। उनका फैशन सेंस इतना अच्छा है कि लड़किया काफी ज्यादा उन्हें फोलो करती है। और साथ ही उनके लुक को भी फोलो करती है। नोरा फतेही का नशा अब लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इंडियन हो या वेस्टर्न नोरा फतेही हर अंदाज में जचती हैं।

nora_faatehi.jpg

नोरा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह केवल वही चीज कैरी करती हैं। जिनमें वो कंफर्टेबल फील करें। नोरा अपने सेक्सी कपड़ों को लोकर ट्रोल होती रहती है। कई लोग उनका मजाक भी बनाते है। लेकिन नोरा को इस बात से फर्क नहीं पड़ता



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3HvZTFz
Nora Fatehi Photos: नोरा फतेही की इन तस्वीरें को देख हैरान हो जाएंगे आप, देखने वाले कहेंगे- OMG Nora Fatehi Photos: नोरा फतेही की इन तस्वीरें को देख हैरान हो जाएंगे आप, देखने वाले कहेंगे- OMG Reviewed by All SONG LYRICS on January 03, 2022 Rating: 5

शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना ने कर दी थी अमिताभ की बेइज्जती, भड़क गई थीं जया

January 03, 2022

बॉलीवुड में बिग बी के कई कॉम्पिटीटर रहे हैं और उनमें से एक थे राजेश खन्ना। जब अमिताभ ने फिल्मों में एंट्री ली थी, खन्ना उस वक्त सुपरस्टार थे। बीग बी ने भी इंडस्ट्री में अपनी जगह अच्छी खासी बना ली। लेकिन बिग को तेजी से आगे बढ़ते देख राजेश खन्ना को उनसे जलन होने लगी। सुपरस्टार राजेश खन्ना अमिताभ को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। वो बिग बी से इतना जलते थे कि एक बार बिग को मनहूस तक कह दिया था। फिल्म 'आनंद' में भले ही दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था लेकिन रीयल लाइफ में दोनों के रिश्तो कुछ खास नहीं थे। आखिर इन दोनों अभिनेताओं में मदभेद और तकरार आई कैसे , क्या थी इसकी वजह। चलिए आपको इसके पीछे की पूरी कहानी बताते हैं...

film_anand.jpg

70 के दशक में जहां राजेश खन्ना सुपरस्टार थे, बाद में 80 के दौर में ये तमगा एंग्री यंगमैन अमिताभ बच्चन ने छीन लिया। जब अमिताभ अपनी लाइफ में संघर्ष के दिनों में गुजर रहे थे। उस टाइम में राजेश खन्ना बुलंदियों पर थे। फिर दोनों ने फिल्म 'आनंद' में दोनों एक्टर्स ने एक साथ काम किया, बस इसी फिल्म से दोनों के बीच स्टारडम के अस्तित्व की लड़ाई शुरू हो गई।

फिल्म 'आनंद' की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए बिग बी को बहुत ही सताया। उन्होंने सेट पर अमिताभ को जमकर फटकार लगाई। लेकिन अमिताभ ने इस बात पर कभी रिएक्ट नहीं किया। फिल्म सुपरहिट हो गई और राजेश खन्ना का करियर भी आगे निकल पड़ा, मगर बिग बी को कुछ खास लाभ नहीं मिला।

zanjeer.jpg

इसके बाद अमिताभ की फिल्म 'जंजीर' आई, इस फिल्म ने अमिताभ की किस्मत बदल दी और बॉलिवुडल इंडस्ट्री को एक नया सितारा मिल गया।

मगर अमिताभ और राजेश खन्ना के बीच की तरकरार तब खुलकर सामने आई जब वह फिल्म 'बावर्ची' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में राजेश खन्ना के अपोजिट जया बच्चन थीं। उन दिनों बिग बी और जया एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन जया से मिलने आते थे। ये बात राजेश खन्ना को अखरती थी। उन्हें लगता था कि अमिताभ के कारण शूटिंग का टाइम बर्बाद हो रहा है। कुछ समय बाद उन्हें इतना गुस्सा आने लगा कि उन्होंने सेट पर ही अमिताभ बच्चन की बेइज्जती करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े - सरेआम सलमान खान से बोले शाहरुख - "बड़ी चर्बी चढ़ गई है तुझको"

bawarchi.jpg

जया बच्चन को ये बात पसंद तो नहीं आती थी लेकिन उन्होंने कुछ समय तक इसे इग्नोर किया। बाद में जब राजेश हद पार करने लगे तो उन्होंने इसका जवाब देना जरूरी समझा। एक दिन अचानक उन्होंने जया के सामने ही अमिताभ को डाट लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने राजेश खन्ना को क्लियर शब्दों में उन्हें मनहूस कहते सुना। जया ने जब यह सुना तो वो गुस्से में लाल हो गईं। जया राजेश खन्ना से भिड़ गईं, उन्होंने राजेश खन्ना के पास से गुजरते हुए तंज कसा- "एक दिन ज़माना देखेगा कि यह इंसान एक दिन कितना बड़ा स्टार बनेगा।"

इसके बाद राजेश खन्ना के गुस्से और रवैये के चलते धीरे-धीरे हिंदी सिनेमा के लोगों ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी। और उनके हाथों से फिल्में भी निकलती जा रही थीं तो वहीं अमिताभ सफलता के कदम चढ़ते जा रहे थे। तब राजेश खन्ना बिग बी की पॉपुलैरिटी का अनुमान नहीं लगा पाए थे। राजेश खन्ना के सामने उनका स्टारडम औंधे मुंह गिर गया। मगर उनको अमिताभ के लोकप्रियता का अंदाजा तब हुआ जब उनके सामने लोगों ने उन्हें छोड़ अमिताभ को घेर लिया और ऑटोग्राफ मांगने लगे। अपने स्टारडम का ये हाल देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस वाकये के बाद वो खुद को संभाल नहीं पाए और खुद को एक कमरे में बंद कर के फूट-फूटकर रोने लगे।

'बावर्ची' के सेट पर जया बच्चन के मुंह से निकला एक-एक शब्द कुछ ही सालों में सच साबित हो गया और राजेश खन्ना को अपनी गलती का अहसास हुआ।

यह भी पढ़े - जब बच्चे ने गौहर खान को बनाया उल्लू, बीच सड़क पर रोती रह गईं एक्ट्रेस



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eIvmYT
शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना ने कर दी थी अमिताभ की बेइज्जती, भड़क गई थीं जया शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना ने कर दी थी अमिताभ की बेइज्जती, भड़क गई थीं जया Reviewed by All SONG LYRICS on January 03, 2022 Rating: 5

जब राज कपूर को बचाने के लिए वहीदा रहमान ने किया था यह काम, बहन को पकड़ने बड़े थे राज कपूर के पैंर

January 03, 2022

हिंदी सिनेमा की एवरग्रीन एक्ट्रेस मानी जाती हैं वहीदा रहमान। वह कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रहीं। यही नहीं इंडस्ट्री में उन्हें हमेशा बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला। उनके अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया है। वहीदा रहमान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘रोजुलू मराई’ से की थी। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था। अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में देने वालीं सदाबहार अभिनेत्री वहीदा रहमान ने फिल्म ‘तीसरी कसम’ में अभिनेता और निर्माता-निर्देशक राज कपूर के साथ काम किया।

वहीदा रहमान का राज कपूर के साथ काम करने का अनुभव वैसे तो बहुत ही अच्छा था, लेकिन वो अक्सर सेट पर वहीदा रहमान को सलाह देते थे। तो आज हम आपको बताते है एक दिलचस्ब किस्सा दरहसल एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वहीदा रहमान और राज कपूर फैंस के बीच फंस गए थे। ऐसे में शो मैन को बचाने के लिए वहीदा रहमान उनके ऊपर ही बैठ गई थीं। आइए आपको बताते हैं पूरा किस्सा।

वहीदा रहमान ने ‘द टेलीग्राफ’ को दिए इंटरव्यू में खुद यह किस्सा साझा किया था उन्होंने बताया कि “हमें फिल्म की शूटिंग के लिए बीना जाना था और हम ट्रेन में सफर कर रहे थे, क्योंकि उस दौरान फ्लाइट्स नहीं होती थीं। जब शूटिंग खत्म हो गई तो मैं, राज जी, उनके दो दोस्त, मेरी बहन, मेरे हेयर ड्रेसर स्टेशन आने लगे। हम ट्रेन में बैठ गए और वो चल भी पड़ी, लेकिन बार-बार रुक रही थी तो हमें लगा कि कुछ तकनीकी खराबी होगी। लेकिन जब हमने बाहर देखा तो वहां हमें छात्रों की भीड़ नजर आई। वो चिल्ला रहे थे, ‘उतरो, उतरो देखना है हमें देखना है।’ तभी राज जी से किसी ने आकर कहा कि वे छात्र नेता से मिल लें, ऐसे में वह मिलने भी गए।”

वहीदा रहमान ने आगे बताया कि “उन्हें बचाने के लिए मैंने, सईदा ने और मेरे हेयरड्रेसर ने राज जी को सीट पर बैठाया, मैं उनके ऊपर बैठ गई और मेरी बहन ने उनके पैर पकड़ लिये। वो बिल्कुल टमाटर की तरह लाल हो गए थे और बार-बार कह रहे थे कि मुझे जाने दो। ये सब बिल्कुल ड्रामे की तरह था, लेकिन किसी कॉमेडी से भी कम नहीं है।”

वहीदा रहमान का बॉलीवुड सफर काफी शानदार रहा है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत गुरुदत्त की फिल्म सीआईडी से की थी। इसके बाद प्यासा, गाइड, कागज के फूल, नील कमल, तीसरी कसम, रंग दे बसंती, दिल्ली 6 जैसी फिल्मों में काम किया। अपनी एक्टिंग और डांस से लोगों का दिल जीतने वाली वहीदा रहमान पिछले साल रिलीज डेजर्ट डॉल्फिन फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने अब तक 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें- जब इस सुपरस्टार की शादी में मंगलसूत्र और सिंदूर लगाकर पहुंची थीं रेखा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eMlmhi
जब राज कपूर को बचाने के लिए वहीदा रहमान ने किया था यह काम, बहन को पकड़ने बड़े थे राज कपूर के पैंर जब राज कपूर को बचाने के लिए वहीदा रहमान ने किया था यह काम, बहन को पकड़ने बड़े थे राज कपूर के पैंर Reviewed by All SONG LYRICS on January 03, 2022 Rating: 5

सरेआम सलमान खान से बोले शाहरुख - "बड़ी चर्बी चढ़ गई है तुझको"

January 03, 2022

सलमान खान और शाहरुख बॉलीवुड के ऐसे दो कलाकार हैं, जिनकी दोस्ती अक्सर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन जाती है, हाल ही में जब शाहरुख के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में अरेस्ट हुए तो सलमान ही वो पहले इंसान थे, जो शाहरुख के घर पर उनसे मिलने पहुंचे थे और इस मुश्किल समय में वो पूरी तरह से किंग खान के साथ खड़े नजर आए थे। मगर एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों ने एक दूसरे से सालों तक बात नहीं की थी।

वैसे तो दोनों कलाकार के बीच झगड़ों की खबर सबसे पहले 2002 में आई थी जब सलमान ऐश्वर्या के साथ रिलेशनशिप में थे। खबर ये थी कि शाहरुख 'चलते चलते' के सेट्स पर ऐश्वर्या से बात करने पहुंचे थे। वहां उन्होंने कुछ सीन क्रिएट किया जिसके बाद ऐश्वर्या को फिल्म छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद से शाहरुख खान और सलमान खान के बीच कड़वाहट बढ़ गई थी।

मगर फिर बात उस वक्त और भी ज्यादा बिगड़ गई जब 2008 में सलमान ने शाहरुख को कटरीना कैफ के बर्थडे पर बुलाया। सलमान पार्टी में ही शाहरुख खान को ताने मारने लगे। दोनों के बीच बहस बढ़ गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस झगड़े के बाद दोनों ने सालों तक एक दूसरे से बात नहीं की थी। बाद में साल 2013 में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनों का झगड़ा खत्म हुआ और दोनों वापस दोस्त बन गए। लेकिन दोनों के झगड़े की वजह क्या थी, ये बात किसी को पता नहीं चली।

यह भी पढे़ - सनी लियोनी से पत्रकार ने की थी बदतमीजी, एक्ट्रेस बोलीं- दुख हुआ किसी ने उसे रोका नहीं

स्टार स्क्रीन अवार्ड्स के दौरान साल 2016 में दोनों ने सबके सामने स्टेज पर खुद इस झगड़े के बारे में सबको बताया। दोनों ने साथ में स्टेज पर अपने झगड़े का किस्सा शेयर किया और उस दौरान शाहरुख ने मजाकिया अंदाज मे कहा था कि "आज तक किसी को ये मालूम नहीं है कि सलमान और मेरा झगड़ा क्यों हुआ? हमारा झगड़ा बहुत ही छोटी सी बात पर हुआ कि हम दोनों में से ज्यादा खुश कौन है?"

फिर शाहरुख ने आगे कहा - "मैंने फिर सलमान से कहा था जब मैं काम करके घर जाता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है क्योंकि घर पर मेरी बीवी है जो मेरा वेट करती है और मेरी लाडली बेटी है, जो मेरे आने का वेट कर रही होती है और मेरे आते ही वो मेरी गोद में आकर बैठ जाती है। इस बात पर फिर सलमान ने मुझसे कहा कि, वो मुझसे ज्यादा खुश है क्योंकि जब वह घर जाते है उसे पत्नी को देखने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि कई सारी प्यारी लड़कियां है जो उनके पास आकर उनकी गोद में बैठ जाती हैं, जिससे उन्हें खुशी मिलती है।"

ऐसा हुआ भी, आर्यन की गिरफ्तारी के बाद सलमान फौरन शाहरुख के घर पहुंच गए। ऐसा करके न सिर्फ उन्होंने अपनी पुरानी दोस्ती निभाई बल्कि अपना किया हुआ वादा भी पूरा किया। सिर्फ सलमान ही नहीं, शाहरुख ने भी अपनी दोस्ती निभाई थी जब साल 2015 में जब सलमान खान काला हिरण केस में फंसे थे, उस वक्त शाहरुख खान भी फौरन उनके घर पहुंचे थे।

यह भी पढ़े - जब बच्चे ने गौहर खान को बनाया उल्लू, बीच सड़क पर रोती रह गईं एक्ट्रेस



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31n91gq
सरेआम सलमान खान से बोले शाहरुख - "बड़ी चर्बी चढ़ गई है तुझको" सरेआम सलमान खान से बोले शाहरुख - "बड़ी चर्बी चढ़ गई है तुझको" Reviewed by All SONG LYRICS on January 03, 2022 Rating: 5

रीना रॉय को मिलते थे खून से लिखे लव लेटर, इस फिल्म के बाद लोग करते थे शादी के लिए प्रपोज

January 02, 2022

बॉलीवुड की 80 के दशक की सुपरस्‍टार एक्‍ट्रेस रहीं रीना रॉय का तो कर कोई दीवीना था। रीना रॉय ने कई सुपरहिट फिल्मो में काम किया। लेकिन फिल्म नागिन से उनके फिल्मी कैरियर को नई ऊंचाई मिली। इस फिल्म को करने के बाद से उनके चाहने की तादाद जहां चुटकियों में बढ़ गई। तो वहीं फिल्म के हीट होते ही वह रातों-रात वह सुपरस्टार बन गईं। वैसे ऐसा न होता अगर इस फिल्म का ऑफर कोई और अभिनेत्री एक्सेप्ट कर लेता।

लेकिन वो कहते हैं ना दाने-दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम। ठीक वैसा ही हुआ। इस फिल्म को करने के बाद रीना इतनी पॉप्यूल हो गईं कि उनके घर के बाहर पुलिसफोर्स तैनात की गई, जो 24 घंटे उन्हें प्रोटेक्ट करने के लिए खड़ी रहती थी। फिल्म 'नागिन' (Nagin) रीना रॉय के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रीना राय के काम की जमकर तारीफ हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के बाद रीना रॉय को उनके फैंस खून से लव लेटर लिखकर शादी के लिए प्रपोज किया करते थे।

यह भी पढ़ें- सारा अली खान और करीना कपूर की बॉन्डिंग से क्या अमृता सिंह को हैं शिकायत?, अमृता सिंह ने कही बड़ी बात

rina.jpg

दरहसल अभिनेत्री रीना रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब फिल्म नागिन रिलीज हुई तो उसके बाद उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगने लगा था यह तक कि कई बार तो सिक्योरिटी के लिए पुलिसवाले भी तैनात रहते थे। फिल्म में मेरे काम को देखकर लोग मुझे खून से चिट्ठियां लिखकर शादी के लिए प्रपोज करते थे।

आपको बता दें ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में रीना बताया था कि, 'नागिन पहले टॉप ऐक्ट्रेसेस को ऑफर की गई थी। लेकिन वह नेगेटिव रोल प्ल नहीं करना चाहती थीं। यहां तक कि मेरी मां शारदा रानी को भी डर था कि कहीं यह फिल्म करने से मेरी इमेज पर गलत असर न पड़े। क्योंकि फिल्म में नागिन लोगों को मार डालती है। वैसे मैं वही किरदार कर करते बोर हो चुकी थी और कुछ अलग करना चाह रही थी। चैलेंजेस मुझे पसंद है इसलिए मैं यह किरदार निभाने के लिए तैयार हो गई। मैं डायरेक्टर राजकुमार कोहली जी, कॉस्ट्यूम डिजानर भानू आथिया जी और डांस मास्टर कमल जी की आभारी हूं, जिन्होंने फिल्म में बहुत कुछ सिखाया।'

आपको बता दें रीना रॉय ने 1972 में फिल्म ‘जरूरत’ से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘जैसे को तैसा’, ‘जख्मी’, ‘कालीचरण’, ‘अपनापन’,’ खून पसीना’, ‘बदलते रिश्ते’,’मुकाबला’, ‘सौ दिन सास के’, ‘रॉकी’, ‘प्यासा सावन’, ‘आदमी खिलौना है’ जैसी तमाम सुपरहिट फिल्में दीं।

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह ने शर्टलेस होकर किया 2022 का स्वागत, दीपिका पादुकोण ने उनपर खड़े किए सवाल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FMMQPr
रीना रॉय को मिलते थे खून से लिखे लव लेटर, इस फिल्म के बाद लोग करते थे शादी के लिए प्रपोज रीना रॉय को मिलते थे खून से लिखे लव लेटर, इस फिल्म के बाद लोग करते थे शादी के लिए प्रपोज Reviewed by All SONG LYRICS on January 02, 2022 Rating: 5
Powered by Blogger.