PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

नेहा धूपिया दूसरी बार बनी मां, बेटे को दिया जन्म, पति अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। पिछले काफी वक्त से वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। अब नेहा ने बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, वह दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। नेहा धूपिया के पति व एक्टर अंगद बेदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

यह भी पढ़ें: ड्रग्स पार्टी: शाहरुख खान के बेटे को एनसीबी ने हिरासत में लिया, आर्यन खान ने किया बड़ा कबूलनामा!

बता दें कि नेहा धूपिया ने इस साल अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें अंगद बेदी और बेटी मेहर नजर आ रही हैं। फोटो में नेहा का बेबी बंप दिखाई दे रहा था। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'इस कैप्शन को तय करने में 2 दिन लगे…और सबसे अच्छा जो सोच सकते थे वह था भगवान आपका धन्यवाद...'। उनकी इस फोटो पर चार लाख से ज्यादा लाइक्स आए थे। बताते चलें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने मई साल 2018 में शादी की थी। इसी साल नेहा ने बेटी मेहर को जन्म दिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3D6xq71
नेहा धूपिया दूसरी बार बनी मां, बेटे को दिया जन्म, पति अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज नेहा धूपिया दूसरी बार बनी मां, बेटे को दिया जन्म, पति अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज Reviewed by All SONG LYRICS on October 03, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.