PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

प्रेग्नेंसी के दौरान इस वजह से चेहरे पर टूथपेस्ट लगाती थीं करीना कपूर

नई दिल्ली। बॉलीवुुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। करीना को इंडस्ट्री में काम करते हुए काफी वक्त हो चुका है। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। उनकी एक्टिंग के लाखों दीवाने हैं। यही वजह है कि करीना को अपने आप में एक ब्रैंड कहा जाता है। फिल्मों के लिए तो डायरेक्टर्स उनका लंबा इंतजार करते ही हैं। साथ ही, उन्हें विज्ञापनों में लेने के लिए भी मेकर्स की होड़ लगी रहती है। मौजूदा वक्त में वह कई ब्रांड का प्रचार करती हैं, जिसके लिए वह मोटी फीस वसूलती हैं। हालांकि, जब उनकी खुद की स्किन केयर की बात आती है तो वह महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की बजाए घर के उपायों पर विश्वास रखती हैं।

अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान भी करीना ने घरेलूू उपायों का इस्तेमाल किया था। जिससे उनकी त्वचा हमेशा ग्लो करती रहती है। इस बात का खुलासा करीना ने अपनी किताब 'प्रेग्नेंसी बाइबल' में किया है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो अपनी किताब में बेबो ने बताया है कि कैसे दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें स्किन प्रॉब्लम्स होना शुरू हो गई थीं। उनके चेहरे पर ऐक्ने और स्पॉट्स हो गए थे। इस समस्या से निजात पाने के लिए करीना ने दांत साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाले मंजन यानी टूथपेस्ट का उपयोग किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3u4gvP4
प्रेग्नेंसी के दौरान इस वजह से चेहरे पर टूथपेस्ट लगाती थीं करीना कपूर प्रेग्नेंसी के दौरान इस वजह से चेहरे पर टूथपेस्ट लगाती थीं करीना कपूर Reviewed by All SONG LYRICS on September 22, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.