PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक बॉलीवुड के ये सेलेब्स हैं साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के जबरा फैन

जिस तरह बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग पूरे भारत में है, उसी तरह साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के भी फैन फॉलोइंग बेहतरीन है। ये तो सभी जानते है कि साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के नॉर्थ इंडिया में जबरदस्त फैन्स है, लेकिन क्या आप ये जानते है कि उनके बॉलीवुड एक्टर्स भी फैन है। जी हां उनके बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े एक्टर फैन है, जिनके बार में हम आपको आज इस खबर के जरिए बताने जा रहे हैं।

अमिताभ बच्चन

पूरा हिन्दुस्तान बिग बी का फैन है, लेकिन क्या आपको पता है कि बिग बी यानी की अमिताभ बच्चन भी साउथ सुपरस्टार महेशबाबू के फैन है। जी हां, एक ओर जहां महानायक अमिताभ बच्चन एक्टर महेशबाबू बहुत पसंद करते है, वहीं बिग बी भी एक्टर महेशबाबू को खूब पसंद करते है।

amitabh-mahesh-babu.jpg

शाहरुख खान

शाहरुख खान को बॉलीवुड के बादशाह के रूप में जाना जाता है, जो साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के फैन में से एक है। इससे जुड़ी एक कहानी हम आपको बताने जा रहे है, जब फिल्म दिलवाले की शूटिंग के दौरान अभिनेता शाहरुख खान हैदराबाद में थे तो फिल्मसिटी में शूटिंग के दौरान उन्हें पता चला कि साउथ स्टार महेश बाबू भी अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे है। जिसके बाद तुरंत ही बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान उनसे मिलने पहुंच गए, जिसकी तस्वीर खूब वायरल हुई थी।

srk-mahesh.jpg

रणवीर सिंह

कुछ समय पहले ही बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने टॉलीवुड के प्रिंस के साथ एक विज्ञापन की शूटिंग की थी। जो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। साथ ही दोनों सितारों को एक साथ देख फैंस द्वारा इसे काफी शेयर भी किया गया है। इस दौरान रणवीर सिंह ने खुद ही एक्टर महेश बाबू का फैन कहा था।

ranveer-mahesh.jpg

वरुण धवन

बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टरों में से एक वरुण धवन भी टॉलीवुड के प्रिंस महेश बाबू के जबरा फैन है। जी हां, जब फिल्मसिटी में दिलवाले फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तब वरुण को पता चला कि महेश बाबू अपनी फिल्म ब्रह्मोत्सवम की शूटिंग कर रहे है, इस दौरान किंग खान के को-स्टार वरुण धवन ने भी अपनी शूटिंग से कुछ वक्त निकालकर महेश बाबू से मिलने पहुंचे थे। इसकी भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

varun-mahesh.jpg

कियारा आडवाणी

अभी तक हमने देखा कि बॉलीवुड के एक्टर महेश बाबू के कितने बड़े फैन है, लेकिन हम बता दें कि बीटाउन की एक्ट्रेस भी टॉलीवुड के प्रिंस महेश बाबू के जबरदस्त फैन है। इनमें अदाकारा कियारा आडवाणी भी शामिल है। जो महेश बाबू के साथ फिल्म भारत एने नेनु में काम कर चुकी है, जो एक्ट्रेस कियारा की टॉलीवुड में पहली फिल्म थी। जब कियारा आडवाणी के पास इस फिल्म के लिए ऑफर आया, तो कियारा ने महेश बाबू का नाम सुनते ही इस फिल्म के लिए हां कर दिया था। वहीं फिल्म के बाद अदाकारा कियारा आडवाणी ने सुपरस्टार महेशा बाबू की खूब तारीफ की थी।

mahesh-kiara.jpg

आलिया भट्ट

महेश बाबू के फैन्स में एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी शामिल है। बता दें कि जब आलिया भट्ट अपनी फिल्म आरआरआर की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंची थी, तब वो भी अपनी शूटिंग से कुछ वक्त चुराकर सुपरस्टार महेश बाबू से मिलने पहुंची थी। जिसकी भी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थी।

alia-mahesh.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n1ADjy
अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक बॉलीवुड के ये सेलेब्स हैं साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के जबरा फैन अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक बॉलीवुड के ये सेलेब्स हैं साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के जबरा फैन Reviewed by All SONG LYRICS on September 05, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.