PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

मुंबई में आज भी किराये के आशियाने में रहते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली: करोड़ों रुपये कमाने वाले बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) के महंगे आलीशान घरों की बात ही अलग होती है। घर इतने सुंदर होते हैं कि उन्हें देखते ही रहने और बस जाने का मन करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कई स्टार्स ऐसे भी हैं जिनके पास अपना घर नहीं हैं और किराए के मकान में रहते हैं। सभी करोड़ों रुपये के मालिक हैं, फिर ऐसी कौन सी वजह है जिसके कारण ये स्टार्स किराए के घरों में रहते हैं। खैर ये तो हम नहीं जानते है, लेकिन आपको ये जरूर बताएंगे की कौन से स्टार्स किराए के मकान में रहते हैं।

hrithik.jpg

ऋतिक रोशन
करोड़ो के मालिक ऋतिक रोशन के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने अपना घर नहीं खरीदा है और सालों से किराएं के बगंले में रह रहे हैं। जिसका लगभग 8.25 लाख का किराया देते हैं।

नवाजु़द्दीन सिद्दीक़ी
अभिनेता नवाजु़द्दीन सिद्दीकी भी मुंबई के वर्सोवा में एक किराए के अपार्टमेंट में रहते है। बाते दें कि नवाजु़द्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिये बहुत संघर्ष किया था, आज उन्हें हर कोई जानता है।

katrina.jpg

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ भी पिछले कई सालों से किराए के अपार्टमेंट में रह रही हैं और किराया दे रही हैं। जबकि कैटरीना पिछले 17 सालों से हिंदी सिनेमा से जुड़ी हुई हैं और करोड़ों रुपयों की मालकिन हैं।

विद्युत जामवाल
इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल भी शामिल है। विद्युत मुंबई में एक किराये के घर पर रहते हैं और उन्होंने भी अपना घर नहीं बनवाया है।

capturjacqueline_fernandez.jpg

जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन फर्नांडीज ने भी आज तक अपना खुद का घर नहीं बनाया है और किराए के घर में रहती हैं। जबकि फर्नांडीज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी मुंबई में एक किराये के मकान में अपने भाई-बहन के साथ रहती हैं, अभी उनके पास भी अपना खुद का घर नहीं हैं।

rajkumar.jpg

राज कुमार राव
राज कुमार राव पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बना चुके हैं। लेकिन वो भी अपनी गर्लफ़्रेंड के साथ एक किराए के मकान में रहते हैं।

अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी एक रॉयल फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना खुद का घर नहीं बनवाया है और किराए के घर में रहती हैं।

parineeti.jpg

परिणिति चोपड़ा
परिणिति चोपड़ा बॉलीवुड में इश्कजादे से डेब्यू किया था और आज उनको इंड्स्ट्री में 10 साल से ज्यादा हो गए हैं। इसके बावजूद परी ने अपना खुद का घर नहीं लिया है और किराए के घर में रहती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X9Yse5
मुंबई में आज भी किराये के आशियाने में रहते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप मुंबई में आज भी किराये के आशियाने में रहते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप Reviewed by All SONG LYRICS on September 14, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.