PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

परिणीति चोपड़ा ने लंदन जाकर लगवाई फाइजर वैक्सीन, लोगों ने लगाई क्लास

नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजाने वालीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं। उनकी बहन व एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी उनके साथ वहीं हैं। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अब परिणीति ने कोरोना के नियमों का पालन करते हुए वैक्सीन लगवाई है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब काफी वायरल हो रही हैं।

परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहले वह वैक्सीन लगवाने के बाद काफी खुश और एक्साइटिड नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी सेल्फी भी क्लिक हैं। लेकिन तीसरी तस्वीर कुछ अलग कहानी बयां करती है। इसमें वह काउच पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। क्योंकि वैक्सीन लगवाने के बाद उनके बाजू में दर्द हो रहा है। उनकी इस तस्वीर को बहन प्रियंका चोपड़ा ने क्लिक किया है।

ये भी पढ़ें: जब अमिताभ बच्चन की बेइज्जी बर्दाश्त नहीं कर पाईं जया बच्चन, राजेश खन्ना को दिया था जबरदस्त जवाब

ये भी पढ़ें: इन 3 स्टार्स के ठुकराने के बाद अमिताभ के हाथ लगी थी जंजीर, एक डर के चलते बिग बी हो गए थे बीमार

बता दें कि इस साल परिणीति चोपड़ा की तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। जिसमें संदीप और पिंकी फरार, द गर्ल ऑन द ट्रेन और साइना शामिल है। हालांकि, किसी को भी दर्शकों की तरफ से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इसके अलावा, उनके पास कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं। वह टेक्स्ट फॉर यू, मैट्रिक्स 4 में नजर आने वाली हैं। वहीं, उनके पास मां आनंद शीला पर आधारित एक फिल्म है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ehvFtB
परिणीति चोपड़ा ने लंदन जाकर लगवाई फाइजर वैक्सीन, लोगों ने लगाई क्लास परिणीति चोपड़ा ने लंदन जाकर लगवाई फाइजर वैक्सीन, लोगों ने लगाई क्लास Reviewed by All SONG LYRICS on July 15, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.