PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती ने सभी को पछाड़ा, बने Most Desirable Man और Woman

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले साल जून में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत से हर किसी को गहरा झटका लगा था। आज तक भी फैंस सुशांत को भुला नहीं पाए हैं। वहीं, उनकी मौत के केस में मुख्य आरोपी के तौर पर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आया था। जिसके बाद से ही वह सुर्खियों में बनी रहीं। अब द टाइम्स ने 2020 के 50 मोस्ट डिजायरेबल मैन और वीमेन की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती ने सभी को पछाड़ दिया है।

rhea_chakraborty_1.jpg

दरअसल, द टाइम्स ने अपनी लिस्ट में 40 साल से कम उम्र के उन पुरुष और महिलाओं को शामिल किया है, जिन्होंने पिछले एक साल में सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा है। ये लिस्ट ऑनलाइन पोल के जरिए मिले वोटों के आधार पर बनाई गई है। लिस्ट में 50 मोस्ट डिजायरेबल मेन 2020 की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत पहले स्थान पर हैं। वहीं, मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 की लिस्ट में रिया चक्रवर्ती का नाम टॉप पर है।

ये भी पढ़ें: राजेश खन्ना से अलग होने के बाद सनी देओल के साथ जुड़ा था डिंपल कपाड़िया का नाम

rhea_chakraborty.jpg

सुशांत की मौत के बाद से ही रिया चक्रवर्ती सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। उनपर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए गए। इतना ही नहीं, एनसीबी ने ड्रग्स केस में उन्हें गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, एक महीने बाद ही उन्हें जमानत भी मिल गई। लेकिन अभी तक कुछ लोग उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहराते हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाता है। महिलाओं की टॉप 10 लिस्ट में पहले स्थान पर रिया चक्रवर्ती रहीं। उसके बाद एडलिन कैस्टेलिनो (मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की थर्ड रनरअप), दिशा पाटनी, कियारा आडवाणी, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडीज, अनुप्रिया गोयंका, रुही सिंह, अवरिति चौधरी का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार के प्यार में पागल थीं शिल्पा शेट्टी, धोखा मिलने के बाद एक्टर पर लगाए थे गंभीर आरोप

वहीं, पुरुषों की लिस्ट में टॉप 10 में पहले स्थान पर सुशांत सिंह राजपूत रहे। वहीं, विजय देवरकोंडा, आदित्य रॉय कपूर, विक्की कौशल, दलकीर सलमान, विराट कोहली, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, गुरफतेह सिंह पीरजादा, सिद्धार्थ मल्होत्राल का नाम शामिल है। बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। उनका शव मुंबई में स्थित उनके फ्लैट में मिला था। CBI, NCB और ED उनकी मौत से जुड़े अलग-अलग एंगल्स पर जांच कर रही हैं। इस महीने की 14 तारीख को उनकी पहली बरसी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RD6g5O
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती ने सभी को पछाड़ा, बने Most Desirable Man और Woman सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती ने सभी को पछाड़ा, बने Most Desirable Man और Woman Reviewed by All SONG LYRICS on June 08, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.