PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

शाहरुख खान के हमशक्ल की फोटो देख आप भी खा जाएंगे धोखा

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिनके दुनियाभर में कई हमशक्ल देखने को मिल जाते हैं। रणबीर कपूर, सलमान खान से लेकर कई स्टार्स के हमशक्ल सामने आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं जिन्हें देखकर फैंस हैरान हो जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के हमशक्ल को देखा है?

shah_rukh_khan1.jpg

दरअसल, शाहरुख खान के हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। उनके इस हमशक्ल का नाम इब्राहिम कादरी है। इब्राहिम सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: कैटरीना की विक्की कौशल को चेतावनी, अपकमिंग मूवीज में न करें इंटीमेट सीन!

shah_rukh_khan2.jpg

इब्राहिम कादरी को देखकर कोई भी चकमा खा सकता है। उनका चेहरा हूबहू शाहरुख खान की तरह ही है। इतना ही नहीं, उनका कपड़े पहनने का तरीका भी बिल्कुल शाहरुख जैसा ही है। इब्राहिम सोशल मीडिया पर किंग खान के स्टाइल में अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उन्होंने उनकी फिल्मों के सीन भी रिक्रिएट किए हैं।

shah_rukh_khan3.jpgshah_rukh_khan5.jpg

शाहरुख खान की तरह ही इब्राहिम ने अपनी दाढ़ी और लंबे बाल रखे हुए हैं। इंस्‍टाग्राम पर उन्‍हें 45 हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। लोग उनकी तस्वीरें देखकर हैरान रह जाते हैं क्योंकि वह हूबहू शाहरुख खान की तरह दिखते हैं। उनके बैठने चलने का स्टाइल सब कुछ किंग खान की तरह है।

ये भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में बोले निर्देशक अनुभव सिन्हा- उनके खिलाफ हो रही साजिश

shah_rukh_khan4.jpg

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद से ही शाहरुख खान किसी फिल्म में नजर आए। लेकिन जल्द ही वो फिल्म 'पठान' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। इसके अलावा, शाहरुख खान 'ब्रह्मास्त्र' 'लाल सिंह चड्ढा' में कैमियो रोल करते नजर आएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fSvOoT
शाहरुख खान के हमशक्ल की फोटो देख आप भी खा जाएंगे धोखा शाहरुख खान के हमशक्ल की फोटो देख आप भी खा जाएंगे धोखा Reviewed by All SONG LYRICS on June 04, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.