PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

रिया चक्रवर्ती के हाथ लगी बड़ी फिल्म, द्रौपदी के किरदार में आ सकती हैं नज़र

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के डेथ के पास चर्चाओं में आईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों खूब छाईं हुई हैं। 2018 में फिल्म जलेबी से रिया चक्रवर्ती ने खूब सुर्खियां बंटोरी थीं। वहीं इस घटना के बाद से रिया को लगने लगा था कि उन्हें काम मिलना बंद हो जाएगा। सुशांत की मौत में नाम आने से रिया को अपना करियर डूबता हुआ नज़र आ रहा था। लेकिन बावजूद इसके रिया को बड़ी फिल्म चेहरे ऑफर हुई जो कि जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। साथ ही अब खबरें आ रही हैं कि रिया के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है। जिसकी वजह से रिया फिर से सुर्खियों में छा गई हैं।

रिया चक्रवर्ती को ऑफर हुआ द्रौपदी का रोल

खबरों की मानें तो रिया चक्रवर्ती को महाभारत में द्रौपदी का रोल ऑफर हुआ है। बताया जा रहा है कि बड़े बजट की फिल्म महाभारत में रिया द्रौपदी का रोल निभाती हुईं नज़र आएंगी। फिल्म में द्रौपदी के अलग-अलग आयामों को दिखाया जाएगा। खास बात ये है कि इस फिल्म को आज की दुनिया के हिसाब से बनाया जाएगा। ये फिल्म मॉडर्न और कंटेंपरेरी होगी। जानकारी के अनुसार अभी रिया संग शुरुआती स्तर पर बातचीत शुरू हुई है।

यह भी पढ़ें- रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलने पर मां ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'बच्चों की हालत देख सुसाइड के ख्याल आते थे..'

अमिताभ बच्चन संग आईं नज़र

आपको बता दें रिया चक्रवर्ती की अपकमिंग फिल्म 'चेहरे' का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। फिल्म में रिया की थोड़ी सी ही झलक देखने को मिली थी। इस फिल्म में रिया सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ ही दिखाई देंगी। साथ ही फिल्म में एक्टर इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म चेहरे से एक्ट्रेस क्रिस्टल डीसूजा अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस Rhea Chakraborty ही नहीं बल्कि कई और बॉलीवुड स्टार्स पर लग हैं अपने प्रेमी की मौत का आरोप, अभिनेत्री Rekha का भी नाम है शामिल

रिया चक्रवर्ती का फिल्मी करियर

रिया चक्रवर्ती ने साल 2012 में तेलुगु फिल्म से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। वहीं रिया की पहली हिंदी फिल्म बैंक चोर थी। जिसके बाद वो हाफ गर्लफ्रेंड, मेरे डैड की मारूति और जेलबी जैसी फिल्मों में काम करती हुईं दिखाई दीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RJH3GS
रिया चक्रवर्ती के हाथ लगी बड़ी फिल्म, द्रौपदी के किरदार में आ सकती हैं नज़र रिया चक्रवर्ती के हाथ लगी बड़ी फिल्म, द्रौपदी के किरदार में आ सकती हैं नज़र Reviewed by All SONG LYRICS on June 10, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.