PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

यामी गौतम की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने, लग रही हैं बला की खूबसूरत

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्टिंग के साथ-साथ लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। लेकिन शुक्रवार को यामी ने अपने फैंस को बड़ा झटका दे दिया। दरअसल, उन्होंने शादी कर ली। यामी ने फ‍िल्‍म 'उरी: द सर्ज‍िकल स्‍ट्राइक' के डायरेक्टर आदित्‍य धर को अपना जीवनसाथी चुना। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की एक रोमांटिक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी।

yami_gautam1.jpg

अब यामी गौतन की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

ये भी पढ़ें: शनाया कपूर हॉटनेस में देती हैं कई स्टार किड्स को मात, देखें उनकी ग्लैमरस तस्वीरें

yami_gautam.jpg

तस्वीरों में यामी ऑरेंज कलर के सूट में नजर आ रही हैं। इस सूट के साथ उन्होंने गोल्डन कलर की जूलरी कैरी की हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यामी ने लाइट मेकअप किया हुआ है और रेड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है।

yami_gautam2.jpg

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह अपनी हाथों में मेहंदी लगवा रही हैं और आदित्य धर को देखते हुए हंस रही हैं। उनकी मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यामी लिखती हैं, 'ओह प्यारे क्यों परेशान होते हो? जो तुम्हारा है वो एक दिन तुम्हें आ ही मिलेगा।' उनके इस पोस्ट पर अबतक 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान के हमशक्ल की फोटो देख आप भी खा जाएंगे धोखा

yami_gautam3.jpg

इससे पहले यामी ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर सबको चौंका दिया था। तस्वीर में वह लाल कलर के जोड़े में नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल कलर की साड़ी पहनी हुई है। जिसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर की जूलरी मैच की है। वहीं, आदित्य धर व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे की तरफ देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की ये तस्वीर आग की तरह फैली। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

yami_gautam5.jpg

शादी की तस्वीर शेयर करते हुए यामी लिखती हैं, 'तुम्हारी रौशनी में मैंने प्यार सीखा है। - रूमी। हमारे परिवार के आशीर्वाद के साथ हमने एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी कर ली है। प्राइवेट इंसान होने की वजह हम दोनों ने इस खुशी भरे मौके को अपने परिवार के साथ बांटा है। हम अपने प्यार और दोस्ती के इस सफर में आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहेंगे। प्यार, यामी और आदित्य।"



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3z7qXrd
यामी गौतम की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने, लग रही हैं बला की खूबसूरत यामी गौतम की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने, लग रही हैं बला की खूबसूरत Reviewed by All SONG LYRICS on June 05, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.