PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

आज है सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सरी, जानें से पहले मां को याद कर लिखा था भावुक संदेश

नई दिल्ली। आज 14 जून है। आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सरी है। महज 34 साल के सुशांत आज ही के अपने घर में मृत पाए गए थे। इस खबर से पूरा देश सन्न रह गया था। अभिनेता को गए हुए पूरे 1 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी उनके फैंस उनकी यादों में डूबे हुए हैं। सुशांत टीवी और बॉलीवुड का एक ऐसा चेहरा थे। जिन्होंने अपनी कला और अदाकारी से अपना मुकाम हासिल किया था। बेहद ही कम समय में शोहरत और मुकाम हासिल करने वाले सुशांत यूं सबको छोड़ कर चलें जाएंगे किसी को भी इस बात का यकीन ना था। उन दिनों सुशांत काफी परेशानियों से गुज़र रहे थे। आज भी सुशांत के इंस्टाग्राम पर उनका आखिरी पोस्ट मौजूद है। जो उन्होंने अपनी मां के लिए लिखा था।

sush_1.jpg

मां के लिए सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी संदेश

ये बात सभी जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। वो उनके बेहद ही करीब थे। जब उनकी मां का निधन हो गया था। तो वो मुंबई चले आए थे। सुशांत अपने अंतिम दिनों में काफी परेशानियों से गुज़र रहे थे। ये बात भी सामने आई कि वो पूरी तरह से डिप्रेशन में चले गए थे। जिसका वो इलाज भी करा रहे थे। सुशांत के इंस्टाग्राम की आखिरी पोस्ट देखें तो वो भी उन्होंने अपनी मां के लिए लिखा है। सुशांत ने मां संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

यह भी पढ़ें- Sushant के जन्मदिन पर उनके घर पहुंचे फैंस, फूल और मोमबत्ती जलाकर मांगा अभिनेता के लिए न्याय

sush_2.jpg

सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी मैसेज

तस्वीर को पोस्ट करते हुए सुशांत ने कैप्शन में लिखा है कि "आंखों के आंसुओं से धुंधला अतीत भाप बनकर उड़ रहा है। कभी खत्म ना होने वाले सपने चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर रहे हैं और एक क्षणभंगुर जीवन इन दोनों के बीच में बातचीत कर रहा है। #मां।"

यह भी पढ़ें- सामने आई एक्टर Sushant Singh Rajput के शव की तस्वीरें, गले पर नज़र आए लाल रंग के निशान

 

 

मां के बहुत करीब थे सुशांत

सुशांत ने अपनी मां के लिए ये पोस्ट 3 जून 2020 में लिखा था। जिसे पढ़ने के बाद ये साफ जाहिर होता है कि आखिरी दिनों में सुशांत अपनी मां को काफी याद कर रहे थे। एक इंटरव्यू में सुशांत ने बताया भी था कि उनकी मां के निधन के बाद वो काफी खुद को अकेला महसूस करने लगे थे। उनका बिल्कुल भी मन नहीं लगता था। सुशांत ने कहा था कि वो अपनी मां को बहुत याद करते हैं और वो शुरूआत से ही उनके काफी करीब थे। सुशांत वैसे बिहार के रहने वाले थे, लेकिन करियर के चलते वो अकेले मुंबई में रहते थे।

सुशांत सिंह राजपूत का एक्टिंग करियर

सुशांत के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से शुरूआत की थी। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रूक किया। फिल्म 'काई पो चे' से सुशांत ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। इसी फिल्म के बाद से सुशांत का करियर तेजी से आगे बढ़ने लगा। सुशांत ने 'छिछोरे', 'एमएस धोनी', जैसी शानदार फिल्मों में काम किया। सुशांत के देहांत के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' भी रिलीज़ हुई। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। सुशांत के जानें के बाद उनकी फिल्म छिछोरे को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी नहीं सुलझी

सुशांत सिंह राजपूत के देहांत को आज पूरा एक साल हो चला है। एक साल बाद भी एक्टर की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। सीबीआई की भी नतीजे पर अभी तक नहीं पहुंची है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती संग एनसीबी की पूछताछ जारी है। वहीं अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी या उनका हत्या हुई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wrCiRi
आज है सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सरी, जानें से पहले मां को याद कर लिखा था भावुक संदेश आज है सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सरी, जानें से पहले मां को याद कर लिखा था भावुक संदेश Reviewed by All SONG LYRICS on June 13, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.