PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

प्रियंका चोपड़ा क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से करना चाहती थीं शादी

नई दिल्ली। बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। अपने दम पर उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज वह दुनियाभर में पॉपुलर हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। प्रियंका ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैली थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार प्रियंका ने कहा था कि वह क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी करना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें: SRK का नाम था 'अब्दुर रहमान', ऐसे पड़ा था शाहरुख खान नाम

शाहरुख का प्रियंका से मजेदार सवाल
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने शादी के लिए क्रिकेटर को चुना था। प्रियंका का ये वीडियो साल 2000 का है। जब उन्होंने मिस इंडिया पीजेंट में हिस्सा लिया था। जज पैनल में शाहरुख खान भी शामिल थे। ऐसे में शाहरुख ने भी उनसे सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि मेरा सवाल थोड़ा काल्पनिक है लेकिन आप इनमें से किससे शादी करना चाहेंगी? इसके बाद शाहरुख ने प्रियंका को तीन ऑप्शन दिए।

शाहरुख खान ने दिए तीन ऑप्शन
उन्होंने कहा, 'आप शादी के लिए ग्रेट इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर जैसे शख्स को चुनेंगी, जो आपको पूरी दुनिया घुमाएंगे। जिन पर देश और आप दोनों गर्व करेंगे। या स्वारोस्की जैसा कोई आर्टिस्टिक बिजनेसमैन चुनेंगी जो आपको गहने और हार खरीद कर देंगे। या फिर मेरे जैसा किसी हिंदी फिल्म स्टार से शादी करेंगी जो यहां बैठकर और कुछ नहीं बस आपसे काल्पनि‍क शादी से जुड़े मुश्किल सवाल पूछ रहा है।' इस पर प्रियंका ने जो जवाब दिया उसे सुनकर आपको हैरानी होगी। क्योंकि उन्हें शाहरुख खान जैसे चार्मिंग एक्टर को छोड़कर क्रिकेटर का ऑप्शन चुना।

ये भी पढ़ें: 11 साल से दीपिका पादुकोण की इस आदत में नहीं हुआ कोई बदलाव

इंडियन स्पोर्ट्समैन को चुना
प्रियंका कहती हैं कि वो इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर से शादी करना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व होगा अगर उनका पति ऐसा इंसान हो जिस पर पूरा देश नाज करें। प्रियंका के इस जवाब को सुनकर हर कोई उनके लिए तालियां बजाने लगता है। एक्ट्रेस का ये पुराना वीडियो अब एक बार सुर्खियों में छाया हुआ है। बता दें कि एक वक्त था जब प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। ऐसा कहा गया कि फिल्म में साथ काम करने के दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T9xrG1
प्रियंका चोपड़ा क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से करना चाहती थीं शादी प्रियंका चोपड़ा क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से करना चाहती थीं शादी Reviewed by All SONG LYRICS on June 27, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.