PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

श्रीदेवी की मौत को लेकर अर्जुन कपूर ने किया था बड़ा खुलासा, बताई उनकी मौत से जुड़ी अहम बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की लाइफ काफी उतार चढ़ाव भरी रही है। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हर मुसीबतों का सामना करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया हैं। अर्जुन ने अपने करियर की शुरूआत इशकजादे सी की थी इसके बाद कई फिल्में की हैं जो सुपरहिट साबित हुई है। आज अर्जुन अपना 36वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बात बताने जा रहे हैं।

Read More:-बॉलीवुड अभिनेताओं की कुछ अजीबोगरीब आदतें, जिन्हें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

arjun_kapoor2.jpg

अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने पहली पत्नि के रहते दूसरी शादी की थी जिसके चलते अर्जुन के अपनी सौतेली मां श्रीदेवी के बीच कभी अच्छे संबंध नही रहे हैं। अर्जुन ने कई सालों तक श्रीदेवी से बात नहीं की थी। लेकिन जब श्रीदेवी का मौत हुई तब वो ही इस घर को संभालने में सबसे पहले नजर आए। अर्जुन ने पुरानी बातों को भुलाकर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को संभाला था। हर काम में वो पिता का साथ देते भी नजर आए थे। श्रीदेवी की मौत के बाद उनका क्या रिएक्शन था इस बात का खुलासा उन्होंने एक चैट शो के दौरान किया था।

arjunkapoor9_3761978-m.jpg

श्रीदेवी की मौत की खबर पाकर अर्जुन की बदल गई जिंदगी:

शो के दौरान जब अर्जुन से पूछा कि जब उन्हें श्रीदेवी की मौत की खबर मिली तो कैसा था उनका रिएक्शन। इस पर अर्जुन ने कहा, 'उनके जाने की खबर ने एक पल में सारी जिंदगी को बदलकर रख दिया। मैं कभी नहीं चाहता ऐसा किसी दुश्मन के साथ भी हो। मैंने और अंशुला ने जो भी किया वो सब पूरी सच्चाई के साथ किया।

Read More:-Arjun Kapoor Birthday Special: सलमान खान की बहन का दिल तोड़कर कई अभिनेत्रियों के संग जुड़ा नाम, अब मलाइका अरोड़ा को कर रहे हैं डेट

arjunkapoor8_3761978-m.jpg

मेरी मां के जाने के बाद मैं और अंशुला बिल्कुल अकेले थे:

अर्जुन ने शो के दौरान कहा कि मैंने और अंशुला ने जाह्नवी और खुशी की स्थिति को काफी बारीकी से समझा है। हम दोनों को उनके दर्द का अहसास था की ऐसे वक्त में किसी सपोर्ट की कितनी जरूरत होती है। ऐसा सपोर्ट मुझे और अंशुला को नहीं मिला था जिस वक्त मेरी मां का निधन हुआ था। उस वक्त हमें सहारा देने वाला कोई नही थी। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो प्यार और सपोर्ट खुशी और जाह्नवी को भी नहीं मिले। मां आज जिंदा होती तो वह भी यही चाहती। दिल में कोई शिकवा मत रखो। जिंदगी बहुत छोटी होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xTRTcH
श्रीदेवी की मौत को लेकर अर्जुन कपूर ने किया था बड़ा खुलासा, बताई उनकी मौत से जुड़ी अहम बात श्रीदेवी की मौत को लेकर अर्जुन कपूर ने किया था बड़ा खुलासा, बताई उनकी मौत से जुड़ी अहम बात Reviewed by All SONG LYRICS on June 26, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.