नई दिल्ली। कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का सीजन 11 शुरू होने वाला है। इस बार शो में कई फेमस चेहरे दिखाई देने वाले हैं। शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स केप टाउन पहुंच चुके हैं। यहां पर शूटिंग की जा रही है। शूटिंग के बीच में कंटेस्टेंट्स की मस्ती भी चल रही है। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी इस बार जबरदस्त एक्शन करती हुई दिखाई देंगी। उन्होंने भी केप टाउन से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
दरअसल, इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग बीच पर हो रही है। ऐसे में शो की कंटेस्टेंट्स निक्की तंबोली, आस्था गिल और सना मकबूल ने समंदर किनारे बिकिनी में फोटोशूट करवाया। लेकिन इनके बीच दिव्यांका त्रिपाठी बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दीं। उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी। उनकी ये सादगी हर किसी को भा गई। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साड़ी में दो तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। तस्वीरों में दिव्यांका रेड वाइन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसके साथ व्हाइट कलर का ब्लाउज है। इसके साथ दिव्यांका ने न्यूड मेकअप किया हुआ है। साथ ही, उन्होंने सनग्लासेस लगाए हुए हैं। उनका लुक बेहद स्टनिंग लग रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा, 'सूरज हुआ मद्धम।' उनके इस कैप्शन पर उनके पति विवेक दहिया ने बड़ा मजेदार रिप्लाई किया है। विवेक ने कमेंट कर लिखा, 'दूर बैठा पति जलने लगा'। उनके इस कमेंट को काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 11' में दिव्यांका त्रिपाठी के अलावा राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, अनुष्का सेन, श्वेता तिवारी, सना मकबूल, अर्जुन बिजलानी, आस्था गिल, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद जैसे स्टार दिखाई देंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RR1oK8


No comments: