PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

मालदीव में छुट्टियों का लुफ्त नहीं उठा पाएंगे अब बॉलीवुड सेलेब्स

नई दिल्ली। काफी लंबे समय से सभी देख रहे थे कि बॉलीवुड के ज्यादातर सेलेब्स छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव की ओर जा रहे थे। यहां तक की हैरानी की बात यह थी कि कोरोना महामारी के बीच भी सेलेब्स का वेकेशन मोड बंद नहीं हो रहा था। हाल ही में कोरोना से ठीक होते ही सीधे एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मालदीव की ओर निकल पड़े थे, लेकिन अब बॉलीवुड के ये सेलेब्स मालदीव छुट्टियां मनाने नहीं जा पाएंगे। जी हां, चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा है क्या।

मालदीव में भारतीय यात्रियों की एंट्री हुई बैन


दरअसल, बताया जा रहा है कि अब मालदीव में अब भारतीय यात्रियों की एंट्री पर रोक लगी दी गई है। यह निर्णय महामारी कोरोनावायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। यहीं नहीं बीते हफ्ते जो सेलेब्स घूमने के लिए मालदीव गए थे। वह भी अब घर के ओर रवाना हो रहे हैं। वहीं अब बॉलीवुड सेलेब्स मालदीव छुट्टियां मानने नहीं जा पाएंगे।

Bollywood Celebs

बॉलीवुड से लेकर टीवी तक सेलेब्स पहुंचे मालदीव

जब मुंबई में कोरोना तेजी से बढ़ रहा था उस वक्त बॉलीवुड के सुपरस्टार्स मालदीव चिल करने जा रहे थे। जिसमें सारा अली खान, जान्हवी कपूर, टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, श्रद्धा कपूर, जैसी बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं। ये तमाम सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी मालदीव की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करते थे। इनमें टीवी के स्टार्स भी मालदीव घूमने पहुंचे थे। जिसमें एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला, टीना दत्त और आरती सिंह पहुंची थीं।

nawazuddin siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया था ट्वीट

आपको बता दें इस मुद्दे को एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उठाया था। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही नवाज़ ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने इन तमाम सेलेब्स को फटकार लगाते हुए कहा था कि इन सभी लोगों ने मालदीव को लेकर तमाशा बनाया हुआ है। नवाज ने कहा कि नहीं जानते हैं कि टूरिज्म इंडस्ट्री को लेकर उनका क्या रिलेशन है, लेकिन इंसानियत को देखते हुए कम से कम यह सेलेब्स खुद तक अपनी छुट्टियों को रख सकते हैं। जहां देश में हर कोई परेशान हैं, कोरोना के कई मामले बढ़ते जा रहे हैं। नवाज ने अंत में कहा था कि दिल रखो, कृपया करके उन लोगों को ताना मत मारो जो दुख झेल रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sPdd08
मालदीव में छुट्टियों का लुफ्त नहीं उठा पाएंगे अब बॉलीवुड सेलेब्स मालदीव में छुट्टियों का लुफ्त नहीं उठा पाएंगे अब बॉलीवुड सेलेब्स Reviewed by All SONG LYRICS on April 26, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.