PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

नेहा कक्कड़ का गाना सुनकर अनु मलिक ने खुद को मारा थप्पड़

नई दिल्ली। सिंगर नेहा कक्कड़ आज बॉलीवुड की मशहूर गायिका बन चुकी हैं। आज उन्हें इंडस्ट्री में क्वीन के नाम से जाना जाता है। वहीं आज नेहा कई मशहूर गीतकार और संगीतकारों संग गाती और बैठती हैं। उनकी आवाज़ आज लोगों के दिलों को छू जाती है। खास बात यह है कि नेहा ने यह मुकाम खुद अपनी मेहनत से पाया है। इंडस्ट्री में कोई भी उनका गॉड फ्रादर नहीं था। ऐसे में नेहा ने जागरण से लेकर कई ऑडिशन में खुद को प्रूव किया है। अब जहां नेहा एक स्टार बन चुकी हैं। ऐसे में उनके स्ट्रगल के दिनों के कई किस्से सामने आते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर नेहा का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नेहा का गाना सुनकर मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक का रिएक्शन हैरान कर देना वाला है।

नेहा कक्कड़ का पुराना वीडियो

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नेहा इंडियन आइडल के मंच पर दिखाई दे रही हैं। जिसके जज हैं। मशहूर सिंगर सोनू निगम, कोरियोग्राफर फराह खान और इंडियन म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक। वीडियो में नेहा अपने पार्टनर संग गाना गाती हैं। जिसे सुनने के बाद अनु अपनी कवि अंदाज में कहते हैं "नेहा कक्कड़ तेरी आवाज़ सुनकर लगता है अपने मुंह पर मारूं थप्पड़।" अनु मलिक का ऐसा रिएक्शन देख लोग काफी हैरान हो रहे हैं।

neha_2.jpg

नेहा कक्कड़ बनी इंडियन आइडल की जज

आज नेहा कक्कड़ पर अपनी आवाज़ से इंडस्ट्री में राज कर रही हैं। उनके फैंस उनकी आवाज़ के बहुत बड़े दीवाने हैं। यही नहीं आज नेहा मशहूर सिगिंग शो इंडियन आइडल की जज भी हैं। नेहा को उसी मंच पर बौतर जज देख उनके फैंस को काफी प्रेरणा मिलती है। नेहा का काला चश्मा, दिलबर, आंख मारूं जैसे गाने सुपरहिट हैं।

यह भी पढ़ें- Neha Kakkar Songs: नेहा कक्कड़ के इन 5 सुपरहिट गानों को सुनकर मूड हो जाएगा एकदम फ्रेश

neha_1.jpg

रोहनप्रीत सिंह संग की शादी

नेहा कक्कड़ ने हाल ही में रोहनप्रीत सिंह शादी कर ली है। रोहनप्रीत सिंह भी एक सिंगर हैं। शादी से पहने दोनों का सॉन्ग नेहू दा विहा रिलीज़ हुआ था। जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था। सोशल मीडिया पर नेहा पति रोहन संग कई क्यूट और खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। रोहन भी वैलेंटाइन डे पर शो पर नज़र आए थे। जहांं दोनों ने मिलकर खूब सुर छेड़े थे।

यह भी पढ़ें- एक बार फिर रोहनप्रीत सिंह ने किया Neha Kakkar ने किया प्रपोज, रिंग पहनाते हुए रोमांटिक फोटोज हुईं वायरल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39XYjOo
नेहा कक्कड़ का गाना सुनकर अनु मलिक ने खुद को मारा थप्पड़ नेहा कक्कड़ का गाना सुनकर अनु मलिक ने खुद को मारा थप्पड़ Reviewed by All SONG LYRICS on April 11, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.