PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

माधुरी दीक्षित ने कोविड वैक्सीन की लगवाई दूसरी डोज

नई दिल्ली। देश में इस वक्त कोरोना महामारी का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। हर जगह अफरा-तफरी का माहौल है। लोग अस्पताल में बेड व ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे हैं। रोजाना लाखों की संख्या में लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं और हजारों की जान जा रही है। ऐसे में दुनिया के कई देशों ने मदद की पेशकश की है। कोविड के बढ़ते मामलों के बीच देश में वैक्सीनेशन का काम भी तेजी हो रहा है। अब तक बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी वैक्सीन लगवा चुके हैं और लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। हाल ही में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने कोविड वैक्सीन की अपनी दूसरी डोज़ ले ली है।

माधुरी दीक्षित ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवाने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह ब्लैक कलर की कुर्ती में नजर आ रही हैं। उन्होंने फेस पर मास्क लगाया हुआ है। इस तस्वीर के साथ माधुरी ने दूसरे लोगों को भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील की।

माधुरी ने ट्वीट कर लिखा, 'आज मैंने वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। मेरा सबसे आग्रह है कि जब भी संभव हो वैक्सीन जरूर लगवाएं।' एक्ट्रेस का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। माधुरी दीक्षित के अलावा बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने भी कोविड वैक्सीन की अपनी दूसरी डोज लगवाई। उन्हें वैक्सीनेशन सेंटर पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें कैजुअल लुक में देखा गया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था।

बता दें कि अब तक बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोविड वैक्सीन लगवा चुके हैं। जिसमें अनिल कपूर, सलमान खाव, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, मलाइका अरोड़ा जैसे सितारे शामिल हैं। सबसे पहले वैक्सीन 60 साल या उससे अधिक उम्र वाले लोगों को लग रही थी। उसके बाद उम्र की सीमा को कम कर दिया गया। अभी तक 45 साल की उम्र वाले लोगों की वैक्सीन लग रही है। लेकिन 1 मई से 18 साल की उम्र से ज्यादा लोगों को भी वैक्सीन लग सकेगी। इसके लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3u4ZDXO
माधुरी दीक्षित ने कोविड वैक्सीन की लगवाई दूसरी डोज माधुरी दीक्षित ने कोविड वैक्सीन की लगवाई दूसरी डोज Reviewed by All SONG LYRICS on April 28, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.