नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। उनकी फिल्मों का काफी क्रेज भी लोगों के बीच देखने को मिलता है। अब हाल ही में सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा होने लगी। ट्रेलर में एक्शन, रोमांस और डांस भरपूर मात्रा में देखने को मिल रहा है। हालांकि, सलमान खान की फिल्म के गाने पर यूजर्स ने कॉपी करने का आरोप लगाया है।
सलमान और दिशा की दिखी शानदार कैमिस्ट्री
दरअसल, फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' में सलमान खान एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। दोनों की शानदार कैमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। ट्रेलर में दोनों 'सीटी मार' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि सलमान ने साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े के गाने 'सीटी मार' को कॉपी किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग सलमान खान और मूवी मेकर्स पर भड़क रहे हैं।
यूजर्स ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, "अल्लु अर्जुन और पूजा हेगड़े की डीजे मूवी का सॉन्ग 'सीटी मार' का हिंदी रीमेक सलमान खान की राधे में। अब बॉलीवुड इंडस्ट्री ने गाने भी कॉपी करना शुरू कर दिया है। इस इंडस्ट्री में कुछ भी ऑरिजनल नहीं बचा है।" वहीं, एक यूजर ने अल्लू अर्जुन से बॉलीवुड की तरफ से माफी मांगी। यूजर ने लिखा, "अल्लु अर्जुन भाई बॉलीवुड की तरफ से सॉरी।" ऐसे ही कई ट्वीट सलमान खान की फिल्म को लेकर किए जा रहे हैं।
प्रभु देवा के साथ तीसरी बार करने जा रहे हैं धमाल
बता दें कि सलमान खान की 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' काफी टाइम से चर्चा में बनी हुई है। लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को प्रभु देवा ने बनाया है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी लीड रोल में हैं। यह तीसरा मौका है जब सलमान खान और प्रभु देवा साथ में काम कर रहे हैं। इससे पहले दबंग 3 और वॉन्टेड में दोनों ने साथ काम किया है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। ऐसे में देखना ये होगा कि 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PiUiwZ
Reviewed by All SONG LYRICS
on
April 23, 2021
Rating:


No comments: