PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

रणबीर कपूर को अनुष्का शर्मा के कपड़ों से है बेहद प्यार

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साथ में करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' और अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में काम किया है। जिसमें से एक हिट हुई और एक फ्लॉप। लेकिन फिल्मों से ज्यादा रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की ऑफ स्क्रीन दोस्ती के चर्चे ज्यादा होते हैं। शूटिंग और मूवी प्रमोशन के दौरान दोनों जमकर मस्ती करते हैं। इन दिनों दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिससे पता चलता है कि रणबीर कपूर को अनुष्का के कपड़ों से खेलना काफी पसंद है।

अनुष्का के कपड़ों से रणबीर का खेल
दरअसल, फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का प्रमोशन रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने बड़े जोर-शोर से किया था। दोनों ने कई इवेंट्स किए। कई इंटरव्यू दिए। इस दौरान दोनों के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। वायरल हो रहे उनके वीडियो में रणबीर कपूर अनुष्का के कपड़ों से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

दोनों की दोस्ती की यूजर्स ने की तारीफ
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा इंटरव्यू में बिजी हैं। वह होस्ट की बातों को ध्यान से सुन रही हैं। वहीं, रणबीर कपूर एक बच्चे की तरह उनके कपड़ों को अपने हाथ में फंसाकर खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, इस वीडियो को लोग काफी प्यारा बता रहे हैं।

फिल्म रही थी हिट
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को काफी पसंद किया गया था। ये फिल्म एकतरफा प्यार और दोस्ती पर दिखाई गई हैं। अनुष्का और रणबीर की जबरदस्त एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को काफी सफलता मिली थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के अलावा, ऐश्वर्या राय बच्चन और लीजा हेडन भी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में दर्शकों को रणबीर और ऐश्वर्या के बीच रोमांटिक सीन भी देखने को मिले थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sNyJlQ
रणबीर कपूर को अनुष्का शर्मा के कपड़ों से है बेहद प्यार रणबीर कपूर को अनुष्का शर्मा के कपड़ों से है बेहद प्यार Reviewed by All SONG LYRICS on April 24, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.