PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

जब रामानंद सागर का राजकुमार ने किया था अपमान, कहा था- 'मैं तो क्या मेरा कुत्ता भी नहीं करेगा ये रोल'

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार राज कुमार अपनी दमदार आवाज़ और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। यही नहीं सालों तक उन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया। एक्टर का जानी डायलॉग आज भी दर्शकों के दिलों और दिमाग पर छाया हुआ है। लेकिन राज कुमार अपने गुस्से और सख्त व्यवहार के चलते भी काफी फेमस थे। उनके कई ऐसे किस्से मशहूर हैं। जिनमें राज कुमार बिना झिझक के लोगों को कुछ भी बोल देते थे और उनके नाराज़ होने की परवाह तक नहीं करते थे। उनकी इस लिस्ट में जीनत अमान, गोविंदा, सलमान खान के साथ-साथ मशहूर सीरियल निर्माता रामानंद सागर का नाम भी शामिल है। आज हम आपको रामानंद सागर और राजकुमार से जुड़ा एक किस्सा सुनाने जा रहे हैं।

Raaj Kumar

रामानंद सागर का किया अपमान

रामांनद सागर इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं। आज भी उनके द्वारा बनाए गए सीरियल्स की खूब तारीफ सुनने को मिलती है। आज भी रामांनद सागर का सीरियल रामायण सुपरहिट है। लेकिन बावजूद इसके एक वक्त था। जब रामांनद सागर को काफी अपमान सेहना पड़ा था। दरअसल, यह बात उस वक्त है कि जब रामांनद सागर फिल्म आंखे बना रहे थे और वह चाहते थे कि राजकुमार इस फिल्म के हीरो हों। अब फिल्म की कहानी सुनाने के लिए रामांनद सागर राजकुमार के घर पहुंचे। उन्होंने उन्हें कहानी सुनाई।

अब अड़ियल दिमाग के राजकुमार साहब को कहानी बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को बुलाया और उससे पूछा कि क्या वह इस फिल्म में काम करेगा। कुत्ते ने राजकुमार की ओर देखा और सिर हिला दिया। बस फिर क्या था। रामांनद सागर को सुनाते हुए राजकुमार बोले देखा ये रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करना चाहेगा। राजकुमार के इस बर्ताव से रामांनद सागर काफी टूट गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि राजकुमार और रामांनद सागर उस दौरान काफी अच्छे दोस्त थे।

यह भी पढ़ें- भरी महफिल में राजकुमार ने Salman Khan की निकाल दी थी सारी हेकड़ी, कहा था- 'अपने बाप से पूछना कौन हूं मैं'

Dharmendra

फिल्म 'आंखे' हुईं हिट

राजकुमार के द्वारा फिल्म को ठुकरा देने पर रामानंद सागर एक्टर धर्मेंद्र के पास गए और उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई। धर्मेंद्र को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई और उन्होंने काम करने के लिए हामी भर दी। फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर आंखे फिल्म ने गज़ब की कमाई की और फिल्म सुपरहिट हो गई। आज भी आंखे धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्मों में गिनी जाती हैं। उसके बाद से राजकुमार संग रामांनद सागर ने अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए और उनसे हमेशा के लिए मुंह मोड़ लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3a3aFFc
जब रामानंद सागर का राजकुमार ने किया था अपमान, कहा था- 'मैं तो क्या मेरा कुत्ता भी नहीं करेगा ये रोल' जब रामानंद सागर का राजकुमार ने किया था अपमान, कहा था- 'मैं तो क्या मेरा कुत्ता भी नहीं करेगा ये रोल' Reviewed by All SONG LYRICS on April 12, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.