PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

खेत में पसीना बहाते और मस्ती करते तैमूर अली खान और सैफ अली खान

नई दिल्ली। स्टारकिड की जब भी बात होती है तो सबसे पहला नाम एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान का ही नाम सामने आता है। इस बात में कोई दोहराय नहीं है कि तैमूर इंडस्ट्री में काम करने वाले सेलेब्स से भी ज्यादा पॉपुलर हैं। वह कुछ भी करते हैं सुर्खियों में छा जाते हैं। वहीं उनका अंदाज लोगों को भी खूब पसंद आता है। अब देखिए ना 22 अप्रैल को अर्थ डे था। इस खास मौके पर सेलेब्स ने अपने-अपने अंदाज में लोगों को 'वर्ल्ड अर्थ डे' की शुभकामनाएं दीं। वहीं करीना ने भी लोगों को अर्थ डे विश करते हुए बेटे तैमूर की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसे देख लोग तैमूर के अंदाज के दीवाने हो गए।

Saif Ali Khan Taimur Ali Khan

खेतों में काम करते हुए करीना ने शेयर की तस्वीर

करीना कपूर खान ने अर्थ डे पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर अली खान की कुछ तस्वीरें पोस्ट की। पहली तस्वीर में सैफ अली खान बेटे तैमूर संग खेतों में दिखाई दे रहे हैं। सैफ के हाथ में फावड़ा पकड़ कर मिट्टी पर चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं तैमूर मिट्टी पर बैठकर हाथों में औजार लिए कुछ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान तैमूर वाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम पहले हुए दिखाई दे रहे हैं।

Taimur Ali Khan

पेड़ की छांव का लुफ्त लेते तैमूर अली खान

वहीं दूसरी तस्वीर में तैमूर पेड़ की छांव लेते हुए नज़र आ रहे हैं। फोटो में तैमूर ने ब्लू डेनिम शॉट्स के साथ डार्क पिंक कलर की टी-शर्ट पहनी है। इस फोटो में तैमूर का हेयरस्टाइल काफी क्यूट लग रहा है। उन्होंने छोटी सी चोटी बांधी हुई है।

 

यह भी पढ़ें- मां करीना संग मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नज़र आए Taimur Ali Khan, Video हुआ वायरल

Kareena Kapoor Khan World Earth Day Message

'वर्ल्ड अर्थ डे' पर करीना ने दिया खास मैसेज

'अर्थ डे' पर बेटे और पति की खेतों में काम करते हुए कि तस्वीर पोस्ट करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है कि ज्यादा पौधे लगाएं। वर्ल्ड अर्थ डे के स्पेशल मौके पर पेड़ों को बचाएं और नए पौधे लगाएं। करीना ने पोस्ट में #WorldEarthDay और #FavouriteBoys का यूज किया है।

 

यह भी पढ़ें- तैमूर अली खान के जन्म पर गुस्सा हो गई थीं अमृता सिंह!

Saif Kareena

करीना-सैफ दूसरे बेटे के माता-पिता

वैसे आपको बता दें अब तैमूर अली खान बड़े भाई बन चुके हैं। जी हां, 21 मार्च 2021 को एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। प्रेग्नेंसी में भी बेबो काफी एक्टिव नज़र आई थीं। वहीं बेबी के होने के बाद भी करीना काम करती हुईं दिखाई रही हैं। बता दें जल्द ही वह एक्टर आमिर खान संग 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देने वाली हैं। वहीं सैफ अली खान भी 'आदिपुरुष' में विलेन की भूमिका में नज़र आएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nf6yv1
खेत में पसीना बहाते और मस्ती करते तैमूर अली खान और सैफ अली खान खेत में पसीना बहाते और मस्ती करते तैमूर अली खान और सैफ अली खान Reviewed by All SONG LYRICS on April 24, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.