PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

अर्जुन रामपाल ने 5 दिन के अंदर कोरोना को दी मात

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। रोजाना लाखों लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं और हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कोरोना का कहर बड़े शहरों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में इससे सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हैं। सेलिब्रिटीज भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब तक कई स्टार्स की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। हाल ही में एक्टर अर्जुन रामपाल ने भी बताया था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब एक्टर ने बताया कि उन्होंने इसे मात दे दी है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
अर्जुन रामपाल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। लोग हैरान हैं कि उन्होंने इतनी जल्दी कोरोना को कैसे हरा दिया। ऐसे में अर्जुन ने बताया कि उन्होंने कम वक्त में ही कैसे कोरोना को मात दी। एक्टर ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ ले ली थी। जिससे उन्हें काफी मदद मिली।

सोनू सूद ने भी दी कोरोना को मात
17 अप्रैल को अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने खुद को घर पर क्वांरटीन कर लिया था। उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। बता दें कि अर्जुन रामपाल के अलावा एक्टर सोनू सूद ने भी बहुत कम वक्त में कोरोना को मात दे दी है। 17 अप्रैल को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लेकिन 23 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट निगेटिन निकली। सोनू सूद ने कोरोना पॉजिटिव होने से 10 दिन पहले ही कोरोना की वैक्सीन लगवा ली थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dIHKZ3
अर्जुन रामपाल ने 5 दिन के अंदर कोरोना को दी मात अर्जुन रामपाल ने 5 दिन के अंदर कोरोना को दी मात Reviewed by All SONG LYRICS on April 23, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.