PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

Valentine’s Day के मौके पर अजय देवगन ने बनाया है ये खास प्लान, काजोल का हो सकता है मूड ऑफ

नई दिल्ली | नई दिल्ली वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) को प्यार के दिन के तौर पर याद किया जाता है। सभी लवर्स अपने पार्टनर को तोहफे देते हैं और प्यार जताते हैं। बॉलीवुड कपल्स भी इस दिन को खास तरह से मनाते हैं। इस बार बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन (Ajay Devgn) का भी वैलेंटाइन पर कुछ खास प्लान है। हालांकि हो सकता है कि उनका ये प्लान उनकी पत्नी काजोल (Kajol) को ना पसंद आए। दरअसल, अजय ने प्यार के इस दिन पर कुछ ऐसा करने का तय किया है जिससे वो काजोल को वक्त दे पाना उनके लिए मुश्किल होगा।

रिक्शा चालक की बेटी मान्या सिंह ने लोगों के घरों में धुले बर्तन तब जाकर कड़ी मेहनत से बनी Miss India First Runner Up

अजय देवगन ने तय किया है कि वो वैलेंटाइन के दिन अपनी फिल्म मैदान का आखिरी शेड्यूल पूरा करेंगे। वो मैदान की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। ऐसे में जाहिर है कि अजय अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त शूटिंग सेट पर ही बिताएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन वैलेंटाइन डे के मौके पर मुंबई में फिल्म मैदान की शूटिंग करने जा रहे हैं। ये फिल्म इसी साल दशहरे पर रिलीज होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने खुद इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- फिल्म मैदान की शूटिंग 14 फरवरी से शूरू होगी।

Deepika Padukone के महंगे सामान देख उड़े होश, पहना 25 हजार का मास्क और 2 लाख के बैग के साथ तस्वीरें वायरल

मैदान भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन की कहानी पर बेस्ड होगी। उन्होंने अपने आखिरी दम तक इंडियन टीम को कोच और प्रबंधन के तौर पर संभाला था। 1950 से लेलकर 1963 तक उन्होंने इंडियन फुटबॉल टीम का प्रबंधन किया था। जिसके बाद इंडियन फुटबॉल का चेहरा पूरी तरह से बदल गया था।

बता दें फिल्म मैदान की शूटिंग का एक लंबा हिस्सा कोलकाता और मुंबई में शूट किया गया है। अब आखिरी शूट बचा हुआ है जिसे जल्द खत्म कर लिया जाएगा। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म की शूटिंक अप्रैल महीने तक पूरी हो जाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3piXKnd
Valentine’s Day के मौके पर अजय देवगन ने बनाया है ये खास प्लान, काजोल का हो सकता है मूड ऑफ Valentine’s Day के मौके पर अजय देवगन ने बनाया है ये खास प्लान, काजोल का हो सकता है मूड ऑफ Reviewed by All SONG LYRICS on February 13, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.