PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

निक जोनस ने फैमिली प्लानिंग को लेकर किया खुलासा, Priyanka Chopra से जता चुके हैं अपनी इच्छा.. क्या जल्द मिलेगी खुशखबरी?

नई दिल्ली | बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) की जोड़ी फैंस को खूब पसंद है। दोनों के अलग-अलग देश से होने के कारण लोगों को इस कपल की छोटी से छोटी बात जानने में बहुत इंटरेस्ट रहता है। प्रियंका और निक दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों प्रियंका ने पति निक के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई राज खोले थे जिसने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। वहीं अब निक ने प्रियंका के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ बातें साझा की हैं। उन्होंने फैमिली प्लानिंग को लेकर भी खुलासा किया है।

रिसेन्टली निक जोनस ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो ढेर सारे बच्चों के पिता बनना चाहते हैं। उन्हें बच्चें बेहद पसंद हैं और चाहते हैं कि ढेर सारे बच्चों के वो पिता बने। निक ने प्रियंका के बारे में बात करते हुए कहा कि वो खुद को बहुत लकी समझते हैं कि उन्हें पीसी जैसा जीवनसाथी मिला। उनके लिए प्रियंका की खुशी सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। वो प्रियंका को बहुत बेहतर तरह से समझते हैं और इसी तरह दोनों बड़ी ही समझदारी के साथ अपने रिश्ते को चला रहे हैं। निक ने फैमिली प्लानिंग को लेकर बताया कि प्रियंका से उन्होंने इस बारे में बात की है और अपनी इच्छा भी बताई है। इस चीज के लिए अब वो आगे तैयार हैं।

गौरतलब हो कि पिछले दिनों प्रियंका ने भी इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें भी ढेर सारे बच्चे चाहिए। ऐसा लगता है कि निक और प्रियंका की बच्चों को लेकर एक ही राय है। वहीं प्रियंका ने ये भी बताया था कि निक और उनके बीच बहुत ही खूबसूरत रिश्ता है। दोनों एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं और निक के साथ रहना उनके लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं है। बता दें कि प्रियंका और निक की जोड़ी इसलिए भी चर्चाओं में रहती हैं क्योंकि दोनों की उम्र में लंबा फासला है। प्रियंका से कई बार इसे लेकर सवाल भी किया जा चुका है। हालांकि देसी गर्ल ने इसका बखूबी जवाब दिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rhiehp
निक जोनस ने फैमिली प्लानिंग को लेकर किया खुलासा, Priyanka Chopra से जता चुके हैं अपनी इच्छा.. क्या जल्द मिलेगी खुशखबरी? निक जोनस ने फैमिली प्लानिंग को लेकर किया खुलासा, Priyanka Chopra से जता चुके हैं अपनी इच्छा.. क्या जल्द मिलेगी खुशखबरी? Reviewed by All SONG LYRICS on February 03, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.