PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

23 साल की उम्र में एक्ट्रेस Janhvi Kapoor ने मुंबई में लिया आलीशान घर, कीमत सुन लोगों के उड़े होश

नई दिल्ली। जब से नया साल शुरू हुआ है। तब से ही बॉलीवुड की तरफ से एक के बाद एक कई अच्छी खबरें सुनने को मिल रही हैं। जहां कुछ समय पहले कई सेलेब्स न्यू ईयर मनाने के बाद मुंबई वापस लौट चुके हैं। इस बीच कई सेलेब्स के प्रॉपर्टी खरीदने की खबरें भी सामने आ रही हैं। जिसमें एक्टर ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ), एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ( Urmila matondkar ) के साथ-साथ अभिनेत्री जान्हवी कपूर ( Janvhi Kapoor ) का नाम भी शामिल है। महज 23 साल की उम्र में जान्हवी ने करोड़ों का आलीशान घर खरीदा है।

यह भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधे 'Kuch Kuch Hota Hai' के परजान दस्तूर, पारसी रिवाज में की गर्लफ्रेंड से शादी

 

Janhvi Kapoor

खबरों के मुताबिक 23 साल की जान्हवी कपूर ने एक ट्रिपल कप खरीदा है। एक्ट्रेस ने मुंबई के जुहू पर 39 करोड़ का घर खरीदा है। बताया जा रहा है कि जान्हवी ने 78 लाख की स्टांप ड्यूटी भी दे दी है। इसे स्क्वायर फीट इंडिया द्वारा बताया गया है, यह JVPD स्कीम के तहत आने वाली बिल्डिंग के 14 वें, 15 वें और 16 वें फ्लोर पर एक ट्रिपलएक्स फैली हुई है। यह सेलेब्स के बीच काफी पॉपुलर है। जान्हवी के नए घर की खबर सुन सभी उन्हें सोशल मीडिया पर विश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कई बड़े विवादों में फंस चुकी हैं Deepika Padukone, नाक काटने तक की मिल चुकी है धमकी

 

 

Janhvi Kapoor

आपको बतातें चलें कि नए साल पर खबरें आई थीं कि जान्हवी कपूर अपने को-एक्टर कार्तिक आर्यन संग गोवा छुट्टियां मनाने गई थीं। दोनों की साथ में सोशल मीडिया पर तस्वीर भी सामने आई थी। जिसमें दोनों गोवा की सड़कों पर घूमते हुए नज़र आए थे। वहीं एक फोटो में कार्तिक जान्हवी को गले लगाते हुए नज़र आए। यह दोनों स्टार्स 'दोस्ताना 2' ( Dostana 2 ) में एक साथ नजर आएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3b6E4Q0
23 साल की उम्र में एक्ट्रेस Janhvi Kapoor ने मुंबई में लिया आलीशान घर, कीमत सुन लोगों के उड़े होश 23 साल की उम्र में एक्ट्रेस Janhvi Kapoor ने मुंबई में लिया आलीशान घर, कीमत सुन लोगों के उड़े होश Reviewed by All SONG LYRICS on January 05, 2021 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.