PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

कोरोना काल में Salman Khan ने लोगों की मदद कर खूब लूटी वाहवाही, राशन और रुपयों का किया खूब दान

नई दिल्ली। आज बॉलीवुड के भाईजान यानी कि अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan Birthday ) का 55वां जन्मदिन है। वह बड़े पर्दे पर केवल हीरो की ही भूमिका में नहीं दिखाई, बल्कि उन्होंने सिंगर और टीवी होस्ट बनकर भी खूब लोकप्रियता हासिल की है। सलमान खान की पर्सनल लाइफ ( Salman Khan Personal Life ) भी उनकी फिल्मों की तरह खूब सुर्खियों में रहती है। लेकिन उनका हेल्पफुल नेचर सबको उनका दीवाना बना देता है। कोरोना काल में भी सलमान गरीबों के लिए मसीहा बनकर सामने आए। उन्होंने कई जरूरतमंदों की मदद की। चलिए उनके ऐसे पांच किस्से बताते हैं। जब वह लोगों की मदद के लिए आगे आए।

Salman Khan Birthday

दिहाड़ी मजदूरों को दिया राशन और की आर्थिक मदद

अभिनेता ने कोरोनावायरस ( Coronavirus ) के दौरान गरीब लोगों की मदद अपने फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन ( Foundation Being Human ) के माध्यम से की। सलमान ने 25 हज़ार दिहाड़ी मजदूरों की आर्थिक रूप से मदद की। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि वह पैसे उन लोगों तक पहुंचे भी हैं या नहीं। वहीं अप्रैल माह में उन्होंने लोगों के लिए राशन भी उपलब्ध कराया।

यह भी पढ़ें- एक नहीं बल्कि पांच बड़े आपराधिक केस में फंस चुके हैं Salman Khan, जा चुके हैं जेल भी

Salman Khan

बॉलीवुड के स्पेशल आर्टिस्ट को भेजे 3-3 हज़ार

खबरों की मानें तो सलमान खान ने कोरोना काल में ऑल इंडिया स्पेशल आर्टिस्ट एसोसिएशन के सभी लोगों के लिए तीन-तीन हज़ार रुपए दान में दिए थे। सलमान खान के साथ काम कर चुके एक साथी ने कहा था कि वह कोरोना लॉकडाउन के दौरान किसी ने भी उनकी परवाह नहीं की थी। लेकिन इस मुश्किल दौर में सलमान ने उनकी बहुत मदद की। उनके खातों में जब 3000 की धनराशि आई तो वह सभी काफी हैरान हो गए थे।

Salman Khan

मुंबई पुलिस को दान किए 1 लाख हैंड सैनिटाइजर

सलमान खान ने मुंबई पुलिस ( Mumbai Police ) को एक लाख हैंड सैनिटाइजर Salman Khan an ) की बॉटल दान में दी थीं। मुंबई पुलिस को हैंड सैनिटाइजर दान करने का मतलब था कि उनके घर वाले सभी सुरक्षित रहें। कोरोना काल में पुलिसकर्मियों ने बड़ी ही हिम्मत के साथ काम करते हुए दिखाई दिए।

 

यह भी पढ़ें- जन्मदिन से पहले घर से गायब हुए Salman Khan, घर के बाहर नोटिस लगाकर दी जानकारी

Faraz Khan

अभिनेता फराज खान का मेडिकल बिल चुकाया

46 साल के एक्टर फराज खान ब्रेन इन्फेक्शन और निमोनिया ( Faraz Khan Brain Infection ) के चलते अस्पताल में भर्ती थे। वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। इस दौरान उनके परिवार वालों ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। तब सलमान खान अभिनेता की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने अभिनेता के अस्पताल के सारे बिल चुकाए थे। लेकिन अभिनेता बीमारी से लड़ते हुए जंग हार गए और 4 नवंबर को उनका देहांत हो गया। बता दें फराज खान एक्ट्रेस रानी मुखर्जी संग फिल्म में दिखाई दिए थे।

Remo D'souza

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी ने सलमान को कहा धन्यवाद

कुछ समय पहले मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा ( Remo D'souza ) की पत्नी लिजेल ने हाल ही सलमान का शुक्रिया अदा किया था। दरअसल रेमो को हार्ट अटैक ( Remo D'souza suffered a heart attack ) के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पति के ठीक होने के बाद लिजेल ने सलमान को इमोशनल सपोर्ट देने के लिए उनका धन्यवाद अदा किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। बता दें सलमान ने रेमो की फिल्म रेस 3 में काम किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38EzHZG
कोरोना काल में Salman Khan ने लोगों की मदद कर खूब लूटी वाहवाही, राशन और रुपयों का किया खूब दान कोरोना काल में Salman Khan ने लोगों की मदद कर खूब लूटी वाहवाही, राशन और रुपयों का किया खूब दान Reviewed by All SONG LYRICS on December 27, 2020 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.