PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

Kangana Ranaut के लिए पंजाब से आया स्पेशल गिफ्ट, देखिए शेयर

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने ट्वीट से तूफान मचाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने एक बार फिर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा। साथ ही किसान आंदोलन को लेकर भी अपनी बात कही। लेकिन वीडियो में कुछ लोगों का ध्यान उनके आउटफिट पर भी गया। जोकि पंजाबी फुलकारी लुक था।

कंगना ने यैलो कलर का शूट पहना हुआ था। साथ ही पिंक कलर का दुपट्टा लिया हुआ था। ये शूट उनके लिए पंजाब से आया है। दरअसल, कंगना ने ट्वीट कर बताया कि उनकी जलंधर वाली चाची ने उनके लिए ये तोहफा भेजा था। कंगना ने उसी शूट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें वह अलग-अलग एक्सप्रेशन देती हुईं नजर आ रही हैं। इसके साथ कंगना ने लिखा, बहुत सारे दोस्तों ने मेरे पंजाबी फुलकारी लुक के बारे में पूछा। इस आउटफिट में और तस्वीरें शेयर कर रही हूं। उसके बाद कंगना ने कहा, ये ड्रेस मेरी जलंधर वाली चाची ने गिफ्ट के तौर पर मुझे दी है। ये बहुत खूबसूरत है ना?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nBGMQW
Kangana Ranaut के लिए पंजाब से आया स्पेशल गिफ्ट, देखिए शेयर Kangana Ranaut के लिए पंजाब से आया स्पेशल गिफ्ट, देखिए शेयर Reviewed by All SONG LYRICS on December 20, 2020 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.