PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

Malaika Arora हिमाचल की वादियों में करीना कपूर खान के साथ कर रही हैं एंजॉय, देखें तस्वीर

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेज़ के बीच गहरी दोस्ती देखने को मिलती है। ऐसी ही दोस्ती है करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा में। दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे की बेस्ट फ्रेंड हैं। कई बार दोनों साथ में पार्टी करती हुई नजर आती हैं। इस बार मलाइका और करीना हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। ऐसे में दोनों सोशल मीडिया पर वहां से अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जोकि काफी वायरल हो रही हैं।

मलाइका के लिए बेबो बनीं फोटोग्राफर

दरअसल, इन दिनों अर्जुन कपूर और सैफ अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश आए हुए हैं। ऐसे में मलाइका और करीना कपूर भी दिवाली के मौके पर यहां पहुंच गईं। सभी ने दिवाली का त्यौहार हिमाचल में ही मनाया। साथ ही काम से ब्रेक लेकर सभी यहां क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसे बेबो ने क्लिक किया है। यह फोटो धर्मशाला का है जहां फिटनेस आइकन मलाइका ठंड के मौसम में धूप सेंकती नजर आ रही हैं। वहीं, तस्वीर में वह कुछ हॉट ड्रिंक पीती नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, पिक टेढ़ा है पर अच्‍छा है। इसके बाद उन्होंने करीना कपूर खान को इसमें टैग किया है। मलाइका की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस पर अबतक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

malaika_arora.jpg

इससे पहले भी मलाइका ने हिमाचल से अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें वह हिमाचल की सड़कों पर वॉक करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, 'इस रास्ते पर मैं कम चली हूं, अच्छी सुबह है।' तस्वीर में मलाइका ने ग्रीन कलर के कपड़े पहने हुए हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर अबतक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी मलाइका की पोस्ट पर दे रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस हैं जो मलाइका से पूछ रहे हैं कि 'अर्जुन कपूर कहां है?' इसके साथ ही एक फैन ने तस्वीर क्लिक करने का क्रेडिट अर्जुन को दिया हुआ है।

malaika_arora_arjun_kapoor_1.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32Og8fq
Malaika Arora हिमाचल की वादियों में करीना कपूर खान के साथ कर रही हैं एंजॉय, देखें तस्वीर Malaika Arora हिमाचल की वादियों में करीना कपूर खान के साथ कर रही हैं एंजॉय, देखें तस्वीर Reviewed by All SONG LYRICS on November 16, 2020 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.