PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

दिवाली पर पटाखों पर लगा बैन तो Kangana Ranaut ने कहा- ईद को जानवरों पर क्रूरता मुक्त करते हैं

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने ट्वीट से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इन दिनों कंगना अपने भाई की शादी में बिजी थीं। लेकिन इस दौरान वह दिवाली पर पटाखों पर लगे बैन को लेकर भड़क गईं। ऐसे में कंगना ने एक ट्वीट कर पटाखों का विरोध कर रहे लोगों पर निशाना साधा है और साथ ही उन्होंने क्रिसमस पर पेड़ काटे जाने पर रोक लगाने और ईद पर जानवरों की कुर्बानी पर रोक लगाए जाने की भी मांग की है।

पहाड़ी गाने पर भाभी संग डांस करती हुई नज़र आईं Kangana Ranaut, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

कंगना ने शहजाद पूनावाला का ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, 'चलिए दिवाली को पटाखा मुक्त बनाते हैं, क्रिसमस पर पेड़ नहीं काटते हैं और ईद को जानवरों पर क्रूरता मुक्त करते हैं...क्या सभी जागरुक लिबरल्स मुझसे सहमत हैं? अगर नहीं तो यह देखना आसान है कि आप क्या चाहते हैं लेकिन यह साफ नहीं है कि आप क्या और कैसे चाहते हैं। अपने आप से पूछें कि आपकी काली इच्छाओं के पीछे क्या कारण हैं।' एक्ट्रेस का यह ट्वीट काफी वायरल हुआ था। साथ ही काफी लोगों ने उनके इस ट्वीट का समर्थन किया था।

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से मिलने हिमाचल प्रदेश पहुंचीं Malaika Arora, तस्वीर की शेयर

इससे पहले शहजाद पूनावाला ने भी पटाखों पर बैन लगाए जाने को लेकर अपनी बात कही थी। शहजाद ने ट्वीट कर लिखा था, 'अगर पर्यावरण बचाने के लिए दिवाली बिना पटाखों के मनाई जाएगी तो क्रिसमस भी पृथ्वी को बचाने के लिए पेड़ काटे बिना मनाया जाना चाहिए। सुनिश्चित करें कि यह ट्वीट हर एक 'उदारवादी' देखे और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे।'

बता दें कि एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात कहती हैं। इन दिनों वह अपने भाई की शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। कंगना ने भाई की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म 'थलाइवी' में नजर आएंगी। इसमें वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में दिखेंगीं। इसके साथ ही वह जल्द फिल्म 'तेजस' की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में कंगना भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट के किरदार में दिखाई देंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32Qlerv
दिवाली पर पटाखों पर लगा बैन तो Kangana Ranaut ने कहा- ईद को जानवरों पर क्रूरता मुक्त करते हैं दिवाली पर पटाखों पर लगा बैन तो Kangana Ranaut ने कहा- ईद को जानवरों पर क्रूरता मुक्त करते हैं Reviewed by All SONG LYRICS on November 16, 2020 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.