PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

Shashi Kapoor की लव स्टोरी का अंत हुआ बड़ा दर्दनाक, 31 साल तक नही भूला पाए पत्नी जेनिफर की यादों को

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपनी चुलबुली अदाओं से दर्शकों के दिलों में राज करने वाले शशि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा फैंस के दिलों में ताजा बनी हुई हैं। शशि कपूर ने बॉलीवुड में 70 के दशक से लेकर 90 के दशक तक राज किया। और फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में देकर एक अलग मुकाम हासिल किया। बॉलीवुड में इस चहकते सितारे को कई फिल्म एक्ट्रेस अपने दिल में कैद कर रखना चाहती थीं, लेकिन इस एक्टर का दिल भारतीय बालाओं पर नहीं आया। वे विदेशी लड़की पर फिदा हुए थे।

शशि कपूर अब अपने छोटे से परिवार के साथ काफी खुश थे लेकिन यह खुशी उस समय गम में बदल गई जब साल 1982 में जेनिफर को कैंसर जैसी घातक बीमारी का पता चला। शशि कपूर ने जेनिफर के इलाज के लिए कोई कसर नही छोड़ी। मुंबई से लेकर विदेश तक जाकर बड़े से बड़े डॉक्टरों से उनका इलाज कराया, लेकिन 7 सितंबर, 1984 को जेनिफर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पत्नी के यूं चले जाने के बाद शशि कपूर पर मानों बिजली गिर गई हो। उन्होंने कई सालों तक पत्नी की याद में अकेले रहकर जीवन काटना शुरू कर दिया। और करीब 31 साल तक उनकी याद को संजोकर अपने दिल में रख कर पूरी ज़िंदगी गुजारदी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lZTUiq
Shashi Kapoor की लव स्टोरी का अंत हुआ बड़ा दर्दनाक, 31 साल तक नही भूला पाए पत्नी जेनिफर की यादों को Shashi Kapoor की लव स्टोरी का अंत हुआ बड़ा दर्दनाक, 31 साल तक नही भूला पाए पत्नी जेनिफर की यादों को Reviewed by All SONG LYRICS on September 08, 2020 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.