PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

मुंबई जाने से पहले Kangana Ranaut के रास्ते का रोड़ा बना कोरोना टेस्ट ,रिपोर्ट हुई रद्द

नई दिल्ली। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रानौत अक्सर अपने बेबाक बयानबाजी के चलते परेशानियों में घिरी रहती हैं। इन दिनों उनके निशाने पर शिवसेना नेता संजय राउत हैं और अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने एक्ट्रेस को धमकी भरा बयान दिया था जिसके बाद कंगना ने 9 सितंबर को मुंबई आने की घोषणा करते हुए ललकारा भी था जिसकी हिम्मत हो वो उन्हें आने से रोक ले। इसके बाद उनके सपोर्ट में कई बड़े नेता भी उतर आए हैं। लेकिन उनके जाने से पहले उनकी कोविड जांच की गई थी। हालांकि जांच में पूरे परिवार की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई, लेकिन कंगना की रिपोर्ट रद्द कर दी गई है, क्योकि कंगना का लिया गया कोरोना टेस्ट का सैंपल सही नहीं पाया गया, जिसके चलते उनकी रिपोर्ट रोक दी गई है।

बता दें कि कंगना रनौत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में यह कहा कि अब उन्हें मुंबई में असुरक्षित सा महसूस होता है। तो उनके इस बयान को देख संजय राउत ने उन्हें मुबंई में ना रहने के बारे में कह दिया। कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिसके बाद शिवसेना नेता ने कंगना को निशाना बनाते हुए कहा था कि उन्हें मुंबई नहीं आना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FnwbaT
मुंबई जाने से पहले Kangana Ranaut के रास्ते का रोड़ा बना कोरोना टेस्ट ,रिपोर्ट हुई रद्द मुंबई जाने से पहले Kangana Ranaut के रास्ते का रोड़ा बना कोरोना टेस्ट ,रिपोर्ट हुई रद्द Reviewed by All SONG LYRICS on September 08, 2020 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.