PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

इस अभिनेत्री ने साधा कंगना रनोत पर निशाना, मुंबई पहुंचने से पहले किया ऐसा ट्वीट

अभिनेत्री नगमा को लगता है कि की अभिनेत्री कंगना रनोत महाराष्ट्र और मुंबई का नाम बदनाम कर रही हैं। मंगलवार शाम नगमा ने ट्वीट किया,' कंगना रनोत महाराष्ट्र मुंबई का नाम बदनाम कर रही हैं। वह दुनियाभर में मुंबई महाराष्ट्र के नाम को खराब करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वह पूरे बॉलीवुड को बदनाम कर रही हैं। उन्होंने पहले नेपोटिज्म के साथ शुरुआत की, फिर इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर और अब मुंबई को पीओके बता रही हैं। नगमा का रिएक्शन कंगना के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स के बाद आया, जिसमें वह मुंबई को असुरक्षित बता रही थीं।

इस अभिनेत्री ने साधा कंगना रनोत पर निशाना, मुंबई पहुंचने से पहले किया ऐसा ट्वीट

अभिनेत्री कंगना आज बुधवार को मुंबई आ रही हैंं। इससे पहले मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में उन्होंने कोरोनो वायरस जांच के लिए सैंपल दिए थे। बताया जा रहा है कि वह फेल हो गए। हालांकि, उनकी बहन और सहायक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंडी शहर में तैनात एक सरकारी डॉक्टर ने आईएएनएस को बताया, 'कंगना का कोरोनो वायरस सैंपल फेल हो गया। बुधवार को दूसरा सैंपल लिया जाएगा। बता दें कि मुंबई की तुलना पीओके से करने के बाद संजय राउत और कंगना के बीच जुबानी जंग चर्चा का विषय बन गई। कंगना ने कहा था कि वह 9 सितम्बर को मुंबई आ रही हैं और कोई रोक सकता है तो रोककर दिखाए। बता दें कि कंगना को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वाई श्रेणी सुरक्षा दी है। कंगना पूरी सुरक्षा के बीच मुंबई पहुंचेंगी। मुंबई रवाना होने से पहले कंगना ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा,'रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फिल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के ख़िलाफ़ मुख़र होकर आवाज़ उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3k3T1nf
इस अभिनेत्री ने साधा कंगना रनोत पर निशाना, मुंबई पहुंचने से पहले किया ऐसा ट्वीट इस अभिनेत्री ने साधा कंगना रनोत पर निशाना, मुंबई पहुंचने से पहले किया ऐसा ट्वीट Reviewed by All SONG LYRICS on September 08, 2020 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.