PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

कुंडली भाग्य कलाकार संजय गगनानी को कोरोना, खुद को किया घर में क्वारन्टीन

मशहूर टीवी सीरियल कुंडली भाग्य के कलाकार संजय गगनानी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए बताया कि उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया है और कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए घरेलू उपाय भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने कदम बढ़ाता जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुंडली भाग्य के संजय का कोरोना परीक्षण किया गया। 4 दिन पहले उन्होंने बुखार महसूस किया था और जिसके बाद एक्टर ने घर पर ही आराम करने का निर्णय लिया और लोगों से खुद को भी अलग कर लिया है ।उन्होंने बताया मैं नियमित रूप से स्टीम इनहेलेशन और नमक के पानी की गरारे भी कर रहा हूं। मैं अपने गले में राहत के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल कर रहा हूं और फल खा रहा हूं।

आपको बता दें कि अनलॉक के बाद सीरियल कुंडली भाग्य की शूटिंग शुरू हो गई थी। लेकिन संजय के कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद शूटिंग रोक दी गई है। नियम के अनुसार शूटिंग 3 दिन बाद शुरू की जा सकती है। लेकिन इससे पहले पूरे सेट को सैनिटाइज करना होगा। आपको बता दें कि हालही टीवी कलाकार हिमानी शिवपुरी भी कोरोना संक्रमित पाई गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3huxSki
कुंडली भाग्य कलाकार संजय गगनानी को कोरोना, खुद को किया घर में क्वारन्टीन कुंडली भाग्य कलाकार संजय गगनानी को कोरोना, खुद को किया घर में क्वारन्टीन Reviewed by All SONG LYRICS on September 12, 2020 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.