PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा : इंडस्ट्री वाले पार्टी में बुलाकर ट्रे पर ऑफर करते हैं ड्रग्स

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में उनकी गर्लफ्रेंड और मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने कुछ दिनों पहले गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी से पहले एनसीबी ने रिया से कई घंटों की पूछताछ की थी। उस पूछताछ की डिटेल सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि अपनी स्टेटमेंट में रिया ने बॉलीवुड के सेलेब्स का नाम लिया है। इस पर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी एक पोस्ट शेयर किया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मॉडल और अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट किया जिसे लेकर वो चर्चा में हैं।

Sherlyn Chopra

अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी वीडियो शेयर की जिसमें वो बताती हैं कि उनकी फिटनेस का क्या राज है। एक्ट्रेस कहती हैं, 'आप लोग हमेशा मेरी फिटनेस का सीक्रेट पूछते हैं, तो सीक्रेट है न्यूट्रिशन, अनुशासन और योगा... योगा से होगा, अवश्य होगा।' इस वीडियो के साथ शर्लिन ने पोस्ट लिखकर बताया कि वो चेन स्मोकर थीं लेकिन अक्टूबर 2017 में उन्होंने स्मोकिंग (धूम्रपान) छोड़ दी। इतना ही अभिनेत्री ने आगे लिखा कि मैंने ड्रग्स से हमेशा दूरी बनाई रखी है। इंडस्ट्री वाले पार्टी में बुलाकर ट्रे पर ड्रग्स ऑफर करते हैं, मगर लेने का नहीं। शर्लिन की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Sherlyn Chopra

खबर के अनुसार रिया ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के साथ पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि अभिनेत्री सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, डिजाइनर सिमोन खंबाटा, सुशांत की दोस्त और पूर्व प्रबंधक रोहिणी अय्यर और फिल्म निर्माता मुकेश छाबड़ा भी ड्रग्स टीम में शामिल थे। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स में एक नई होड़ सी लगी दिख रही है। सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर रहा है, साथ ही इनके कई MEME भी वायरल हो रहे हैं।

Sherlyn Chopra

इससे पहले एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह भी इसका सामना कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में शर्लिन ने कहा कि जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो मुझे कई फिल्ममेकर्स रात में ‘डिनर’ पर बुलाते थे। तब मुझे यह समझ नहीं आता था और मैं अनुभवी भी नहीं थी। उनके यह नेक इरादे समझ नहीं पाती थी।

Sherlyn Chopra

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33lssmF
एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा : इंडस्ट्री वाले पार्टी में बुलाकर ट्रे पर ऑफर करते हैं ड्रग्स एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा : इंडस्ट्री वाले पार्टी में बुलाकर ट्रे पर ऑफर करते हैं ड्रग्स Reviewed by All SONG LYRICS on September 12, 2020 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.