PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को कुछ इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कमेंट में लोगों ने बताया बेस्ट कपल

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर ने बीते दिन यानी कि 28 सितंबर को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस स्पेशल डे पर रणबीर के चाहने वालों और करीबियों ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए। वहीं रणबीर का जन्मदिन हो और आलिया भट्ट कुछ स्पेशल ना करें ऐसा कैसे हो सकता है भला। आलिया ने रणबीर के लिए सोशल मीडिया पर एक क्यूट पोस्ट शेयर किया है। जिस पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। आलिया का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से वह चर्चाओं में बनी हुई हैं।

 

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर को बर्थडे विश करते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में रणबीर के सामने कई केक रखे हुए नज़र आ रहे हैं। आलिया ने कैप्शन में लिखा है 'हैप्पी बर्थडे 8' रणबीर की स्माइल देख उनके फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक हैं। फैंस ही नहीं बल्कि रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी आलिया की पोस्ट पर कमेंट किया है। जिसमें उन्होंने हार्ट इमोजी बनाए है। वहीं फिल्म निर्देशक जोया अख्तर ने कमेंट करते हुए आलिया और रणबीर को बेस्ट बताया है। आलिया की इस ने पोस्ट सबका दिल जीत लिया है।

 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं और अब यह बात सबके सामने भी आ चुकी है। काफी लंबे समय से दोनों की शादी की खबरें भी सामने आ रही है। यही नहीं ऋषि कपूर के निधन के दौरान भी आलिया को परिवार संग देखा गया था। आपको बता दें जल्द ही यह खूबसूरत जोड़ी आपको फिल्म ब्रह्मास्त्र में नज़र आने वाली है। फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी दिखाई देगें। फिल्म के निर्देशक रणबीर के खास दोस्त अयान मुखर्जी हैं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30gcREe
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को कुछ इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कमेंट में लोगों ने बताया बेस्ट कपल आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को कुछ इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कमेंट में लोगों ने बताया बेस्ट कपल Reviewed by All SONG LYRICS on September 28, 2020 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.