PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

शादी के बाद पूनम पांडे ने बताई अपनी लव स्टोरी, ऐसे हुई थी बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से पहली मुलाकात

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी रचा ली है। पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस ने कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए अपनी शादी को बहुत प्राइवेट रखा है। एक इंटरव्यू के दौरान पूनम ने बताया कि कोरोना महामारी के बीच हमें रोज काफी दुखद खबरें सुनने को मिल रही है। ऐसे में हमने सोचा कि कुछ खुशियां फैलाई जाए। ये शादी हमारे बांद्रा स्थित घर पर हुई, जो एक प्राइवेट सेरेमनी थी।

Poonam Pandey

अभिनेत्री पूनम पांडे ने कहा कि इस शादी में केवल परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। हम सभी ने मिलकर इसमें खूब एंजॉय किया। उन्होंने हमें आशीर्वाद दिया। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए हमें सीक्रेट मैरिज करनी पड़ी। इंटरव्यू में पूनम पांडे अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बॉयफ्रेंड से पहली मुलाकात के बारे में बताया कि वह सैम को पिछले तीन साल से जानती हूं। हम दोनों की मुलाकात एक प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। इसके बाद सभी कुछ एक रोमांटिक बॉलीवुड फिल्म की तरह हुआ।

पूनम ने आगे बताया कि मैं और सैम दोनों कई मामलों में एक जैसे हैं। वह मेरा बेस्ट फ्रेंड है। सबसे अच्छी बात ये है कि हम दोनों इतने करीब हैं कि एक दूसरे के मन में क्या है, इसे काफी अच्छी तरह से पढ़ लेते हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अगले सात जन्म भी तुम्हारे साथ बिताना चाहती हूं।' सैम बॉम्बे ने भी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है और उन्‍होंने कैप्शन में लिखा है, 'मिस्टर और मिसेज बॉम्बे।'

आपको बता दें पूनम पांडे ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2013 में आई फिल्म नशा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। पूनम और सैम दोनों ही इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक दूसरे को फॉलो करते हैं। बताया जाता है कि सैम ही पूनम के बोल्ड वीडियो और फोटोशूट करते हैं।

Poonam Pandey

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Zug2YH
शादी के बाद पूनम पांडे ने बताई अपनी लव स्टोरी, ऐसे हुई थी बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से पहली मुलाकात शादी के बाद पूनम पांडे ने बताई अपनी लव स्टोरी, ऐसे हुई थी बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से पहली मुलाकात Reviewed by All SONG LYRICS on September 12, 2020 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.