
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज यानी 13 को अपना जन्मदिन मना रही हैं। हाल ही में वो कोरोना वायरस के चलते भारत छोड़कर लॉस ऐंजलिस पहुंची थी और उन्होंने कहा था कि उनके बच्चे वहां ज्यादा सुरक्षित रहेंगे। गूगल सर्चिंग में सनी लियोनी का हमेशा टॉप लिस्ट में रहता है। सनी लियोनी ने बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें सफल अभिेनेत्री का मुकाम नहीं हासिल हो पाया। हालांकि उन्होंने अपने बोल्ड सीन्स और आइटम सॉन्ग से दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया।
सनी के लिए बॉलीवुड का सफर तय करना आसान नहीं था वो कई बार विवादों में रहीं। पोर्न इंडस्ट्री से आने के बाद उन्हें कई लोगों ने एक एक्ट्रेस के रूप में स्वीकार नहीं किया था। यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने सवाल भी उठाया कि एक पोर्न स्टार को बॉलीवुड में एंट्री कैसे दी जा सकती है। सनी ने लोगों ने खूब खरी-खोटी भी सुनी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और बॉलीवुड में विरोध के बावजूद काम किया। उन्होंने अपने आइटम सॉन्ग से लोगों को दिल जीत लिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WvUt97
No comments: