PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

बाणगंगा घाट पर पिता Rishi Kapoor की अस्थियों को बेटे Ranbir Kapoor ने किया विसर्जित, देख भावुक हुए सभी

नई दिल्ली। दिवंगत ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ( Riddhima Kapoor Sahni ) दिल्ली से 48 घंटों का सफर तय कर 3 मई की सुबह मुंबई पहुंच गई हैं। बेटी के घर आते ही पिता की क्रिया-कर्म से जुडे सभी पाठ-पूजा का आरंभ हो चुका है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रही हैं। इन वीडियो में मां नीतू कपूर ( Neetu Kapoor ) संग बेटे रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) और बेटी रिद्धिमा कपूर को बाणगंगा ( Banganga ) घाट पर पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घाट पर ऋषि कपूर की अस्थियों का विसर्जन रते हुए रणबीर कपूर को देखा गया। वहीं दूसरी वीडियो में तीनों ही पड़ितों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। नीतू कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर मास्क पहने सफेद कपड़ों में घाट पर दिखाई दिए। वीडियो में कपूर परिवार संग एक्ट्रेस आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) और उनके बेस्ट फ्रेंड आर्यन मुखर्जी ( Ayan Mukerji ) भी दिखाई दिए।

बता दें बीते दो सालों से अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर की भयानक बीमारी से जंग लड़ रहे थे। कई बार उनकी तबीयत भी खराब हुई। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बार भी उनकी अचानक से तबीयत खराब हुआ और उन्हें अस्पताल में भर्ती में कराया गया। लेकिन 30 अप्रैल की सुबह 8:45 पर उन्होंने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WC5PHt
बाणगंगा घाट पर पिता Rishi Kapoor की अस्थियों को बेटे Ranbir Kapoor ने किया विसर्जित, देख भावुक हुए सभी बाणगंगा घाट पर पिता Rishi Kapoor की अस्थियों को बेटे Ranbir Kapoor ने किया विसर्जित, देख भावुक हुए सभी Reviewed by All SONG LYRICS on May 03, 2020 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.