PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

दीपिका पादुकोण ने सीक्रेट फैमिली चैट से हुआ खुलासा, इस नाम से सेव है पति, ससुर और माता-पिता का नंबर

लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलेब्स अपने घर पर परिवार के साथ समय बिता रहे है। इस दौरान स्टार्स कुकिंग, रीडिंग, योग, डांस सिखने में बिजी है। इसकी तस्वीरें और वीडियो वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी फैमिली चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस चैट में उनकी रणवीर सिंह को इंटरव्यू देने के लिए बधाई दे रहे हैं।

Deepika Padukone

स्क्रीनशॉट में आप देख सकते है कि चैट की शुरुआत दीपिका पादुकोण की अम्मा उज्जवाल पादुकोण से होती है, वो रणवीर सिंह की तारीफ करती है। उन्होंने लिखा, बहुत ही रुचिकर साक्षात्कार रहा। हर मिनट को एन्जॉय किया। इसके जवाब में अभिनेता ने थैंक्यू लिखा है। खास बात यह है इस चैट से यह भी पता चला कि दीपिका ने अपने मोबाइल में पति का किस नाम से सेव रखा है। दीपिका ने रणवीर का नंबर हैंडसम के नाम से सेव किया हुआ है। अगली लाइनों में दीपिका पादुकोण के पापा प्रकाश पादुकोण लिखते हैं, बहुत ही उचित और जानकारी पूर्ण। बहुत ही अच्छा बोला।

Deepika Padukone

दीपिका ने अपनी मां का नंबर अम्मा नाम से सेव किया हुआ है। उन्होंने अपने पापा का नंबर पप्पा नाम से सेव किया है। ससुर जी का नंबर उन्हीं के नाम 'जगजीत सिंह भावनानी' नाम से ही सेव किया हुआ है। तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में दीपिका ने लिखा, 'और इस तरह से हम आपस में जुड़ जाते हैं। जब भी परिवार में किसी के लिए कोई बड़ा दिन होता है तो हम इस तरह एक दूसरे से जुड़े होते हैं।'

Deepika Padukone

दीपिका ने लिखा कि हाल ही मेरे पति ने एक इंटरव्यू दिया जिसकी हर किसी ने तारीफ की। इसी तरह हम एक दूसरे को फीडबैक देते हैं जब कुछ ठीक नहीं जाता है। हम बताते हैं कि क्या अलग या बेहतर ढंग से किया जा सकता था। और ये हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। कैप्शन के अंत में एक्ट्रेस ने एक दिल भी बनाया है।

Deepika Padukone Deepika Padukone

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TSdGjq
दीपिका पादुकोण ने सीक्रेट फैमिली चैट से हुआ खुलासा, इस नाम से सेव है पति, ससुर और माता-पिता का नंबर दीपिका पादुकोण ने सीक्रेट फैमिली चैट से हुआ खुलासा, इस नाम से सेव है पति, ससुर और माता-पिता का नंबर Reviewed by All SONG LYRICS on May 29, 2020 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.