PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

कोरोना वायरस की जंग में लड़ने वाली मुंबई पुलिस के लिए रोहित शेट्टी ने किया काम, शहर के आठ होटलों में किए ये खास इंतज़ाम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी में इन दिनों हर इंसान अपनी जिम्मेदारी के साथ बड़ा किरदार निभा रहा है। फिर चाहे डाक्टर हो, नर्स का फिर कम्पाउंडर, सभी अपने-अपने घर को छोड़ लोगों की जिंदगी को बचाने के लिए दिनरात मेहनत कर रहे है। इनमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी वाला रोल पुलिस भी निभा रही है। जो लोगों की मदद करने के साथ-साथ घर घर समान पंहुचाने से लेकर सड़क गलियो में घूम रहे लोगों को ढूंढ ढूंढ कर उन्हे घर पर रहने की अपील कर रही है। वही कुछ जगह उन्हें असमाजिक तत्वों का सामना भी करना पड़ा रहा है।

यही वजह है कि कई लोग अब अपने अपने स्तर पर पुलिस की भी मदद करते नज़र आ रहे हैं। अब फिल्मकार रोहित शेट्टी ने भी मुंबई पुलिस की मदद करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने शहर के आठ होटलों में ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों के लिए आराम करने, नहाने और कपड़े बदलने, नाश्ते और खाने का इंतज़ाम किया है।

रोहित शेट्टी के द्वारा की जाने वाली इस मदद के लिए मुंबई पुलिस ने उनका शु्क्रिया अदा किया है। मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, "रोहित शेट्टी ने हमारे ऑन ड्यूटी कोविड वॉरियर्स के लिए शहर के आठ होटलों में आराम करने, नहाने और कपड़े बदलने, नाश्ते और खाने का इंतज़ाम किया है। कोरोना से इस लड़ाई में हमारी मदद करने और मुंबई को सुरक्षित रखने के लिए हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं।" आपको बता दें कि रोहित शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मज़दूरों मदद करने के लिए 51 लाख रुपये डोनेट किए थे।

गौरतलब है कि इन दिनों मुंबई कोरोना वायरस के कहर का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है, मुंबई में अब तक 2400 से ज्यादा कोरोना के मरीज़ आ चुके हैं। और 232 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 4666 मामलों की पुष्टि हुई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eJhOuI
कोरोना वायरस की जंग में लड़ने वाली मुंबई पुलिस के लिए रोहित शेट्टी ने किया काम, शहर के आठ होटलों में किए ये खास इंतज़ाम कोरोना वायरस की जंग में लड़ने वाली मुंबई पुलिस के लिए रोहित शेट्टी ने किया काम, शहर के आठ होटलों में किए ये खास इंतज़ाम Reviewed by All SONG LYRICS on April 21, 2020 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.