
नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) से देश में हालत बेहद ही खराब होते जा रहे हैं। लॉकडाउन को भी 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। सभी लोग अपने घरों में रहकर ही कोरोनावायरस से खुद को सुरक्षित रख रहे हैं। ऐसे में कई लोग ऐसे भी हैं जिनके पास खाने को खाना नहीं है। ना ही रहने को घर है। ऐसे में बॉलीवुड़ सेलेब्स आगे आकर खूब मदद कर रहे है। अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) एक फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। कुछ समय पहले उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों के लिए खाना भिजवाया था। जिसकी तस्वीरों ने लोगों का दिल लूट लिया था। अब महिलाओं की मदद करने के लिए भी सलमान आगे आए हैं।
दरअसल, जानकारी के अनुसार मालेगांव से सलमान खान के पास मदद के लिए फोन आया था। उनकी पूरी टीम ने जांच पड़ताल कर वहां पर रह रहे लोगों के लिए खाना का सभी सामान उन तक भिजवाया। सन सिटी में रहने वाली 50 वर्कर्स का भी अब सलमान खान खर्च उठाएंगे। सलमान खान के मैनेजर जॉर्डी पटेल ( Jordy Patel ) ने खुद इस बात की पुष्टि की है।
बता दें सलमान 4 करोड़ 80 लाख रूपये देकर मजदूरों की मदद कर चुके हैं। उन्होंने कुछ समय पहले 16 हज़ार मजदूरों के अकाउंट में 3 हज़ार रुपये भेजकर उनकी मदद की थी। आकड़ों के हिसाब से कुल मिलाकर 19 हजार मजदूर हैं। जिनमें से 3 हजार मजदूरों को यशराज फिल्म्स ने 5 हज़ार रुपये भेजे थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3egFzKz
No comments: